4 मई 2024, शनिवार का राशिफल

May 4, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी। व्यापार में धैर्य से काम लेने के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। बीमार लोगों के रोग मुक्ति की सम्भावना है। जॉब में मनोवान्छित उन्नति मिल सकती है।

Vrishabha (Taurus)
आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर असहजता दूर होगी। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। उच्च शिक्षा में अच्छी सम्भावना मिल सकती है। नये सम्बन्धों का भरपूर लाभ उठायेंगे। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर पायेंगे।

Mithuna (Gemini)
व्यवसाय में लाभ की स्थिति कमजोर हो सकती है। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। व्यर्थ के तनाव से स्वयं को दूर रखें। सरकारी कार्यों में अवरोध आयेगा।

Karka (Cancer)
अनावश्यक मामलों में पड़ने से आपका समय बर्बाद हो सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्यों से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। मनःस्थिति थोड़ी विचलित रहेगी। कब्ज की समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा आज न करें तो हितकर होगा।

Simha (Leo)
समाज के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के कारण आप के ऊपर लोग काफी विश्वास करेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना अवश्य बना लें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा।

Kanya (Virgo)
सरकारी कार्यों में कुछ अवरोध आयेगा लेकिन उसे सम्भाल लेंगे। जीवनशैली में भोग-विलास की अधिकता रहेगी। आपके वाक चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे लेकिन झूठ न बोलें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Tula (Libra)
अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। भावुक होकर किसी पर भरोसा न करें। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। पहले लिये गये निर्णय आपको बदलने पड़ सकते।

Vrishchika (Scorpio)
व्यापार में नये समझौते करने पड़ सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। बुरी संगत के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

Dhanu (Sagittarius)
आज आप किसी कानूनी मामले को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। ऑफिस के काम से आपको टूर करना पड़ सकता है। आशा से अधिक अच्छा परिणाम प्राप्त होने से उत्साहित रहेंगे।

Makara (Capricorn)
आज अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रखेंगे। मन से कमजोरी न मानें। कुटुम्बजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अनावश्यक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में स्वीकृति बन सकती है।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में जो रुकावटें आ रही थी वो दूर होंगी। आज गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

Meena (Pisces)
परिवार और कामकाज में असन्तुलन जैसी स्थिति रहेगी। बिना पूछे किसी को सलाह न दें वरना अपयश झेलना पड़ सकता है। पार्टनर्स मौके पर आपको धोखा दे सकते हैं। किसी उलझे हुये मामले को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्त्रियों को यूरिन संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.