4 जून 2024, मंगलवार का राशिफल

June 4, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी परिस्थितियों को लेकर के रोष समाप्त होगा। धन कमाने के नये मौके मिल सकते हैं। आप लोगों से काफी अच्छी तरह से बात करेंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द ले सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर उत्साहित रहेंगे।

Vrishabha (Taurus)
आपका धन आज काफी खर्च हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह से जाँच लें। भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। विदेशी भूमि से कारोबार अथवा नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक होने वाले हैं। जॉब में आपकी पदोन्नति हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ व्यवसाय को लेकर भी विचार कर सकते हैं। सहकर्मियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा।

Karka (Cancer)
रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत बड़ा धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अटके हुये मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपने हृदय की बात कह सकते हैं। धनी और प्रभावशाली लोगों से आपका सम्पर्क मजबूत होगा। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा।

Simha (Leo)
आज आप परिस्थितियों को समझने में चूक कर सकते हैं। अच्छे मौकों को हाथ से जानें न दें। आपसे काफी प्रभावी लोग जुड़ेंगे जो आपको अच्छे प्रपोजल भी दे सकते हैं। युवा लोग नये कारोबार को लेकर उत्साहित रहेंगे। इन्टरव्यू आदि में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

Kanya (Virgo)
आपको अपने भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता होगी। विवादित विषयों पर टिप्पणी न करें। आप आज कुछ अधार्मिक हो सकते हैं। धन उधार देने से बचें। कानूनी मामलों को फिलहाल टालना ही हितकर होगा।

Tula (Libra)
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। आय के दूसरे स्रोतों पर काम करने के लिये समय उत्तम है। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
समाज से जुड़े कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बच्चे स्पोर्ट्स में विशेष रुचि ले सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति आपको प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। व्यवसाय में पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपको अवश्य लेनी चाहिये।

Dhanu (Sagittarius)
आज आपकी दिनचर्या में अच्छी आदतें जुड़ सकती है। आप लोगों की समस्याओं का समाधान करने को उत्सुक रहेंगे। प्रेमी जन को महँगा उपहार दे सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो आप अपने एकाउन्ट्स को लेकर काफी सतर्क रहें। कुछ लोग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं।

Makara (Capricorn)
अपने कौशल विकास पर आप ध्यान दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन काफी अच्छा है। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। खानपान में आप काफी ध्यान देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बहुत अच्छी खबरें मिल सकती है। आप लोगों के लिये काफी सम्मानित रहेंगे।

Kumbha (Aquarius)
आज आप यात्राओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। ऐसे सभी कार्य जो अटके हुये थे, वह आज पूर्ण रूप से सुलझ सकते हैं। व्यवसाय में अपनी कार्ययोजना में सुधार करेंगे। आप घर में भी साफ-सफाई पर काफी ध्यान देंगे। नये वस्त्र अथवा महँगे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों पर धन खर्च होगा।

Meena (Pisces)
आज आप धन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। लेकिन परिजन के विषय में खबर सुनकर मन प्रसन्न होगा। तीर्थ क्षेत्र की यात्रा की योजना बना सकते हैं। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.