Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

31 दिसंबर, रविवार का राशिफल

December 31, 2023

Mesha (Aries)
बौद्धिक चर्चाओं में आपका मान बढ़ेगा। महिलायें आज बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़ी चिन्ता में हो सकती हैं।  प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। कमीशन से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। विशिष्ट और रचनात्मक प्रकृति की विधाओं में आप काफी रुचि लेंगे।

Vrishabha (Taurus)
आज आप अपने काम के बजाय दूसरों पर ज्यादा ध्यान देंगे। हालाँकि इससे आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। माता की सलाह लेना हितकर होगा। अचानक आये खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है।

Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा।

Karka (Cancer)
आज महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। सहकर्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। जॉब के नये ऑफर मिल सकते हैं। कुटुम्ब जनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर में बच्चों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे।

Simha (Leo)
प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। विरोधी आपके सामने काफी कमजोर होते प्रतीत हो रहे हैं। अनावश्यक खर्चों को कम करने की रणनीति पर काम करना चाहिये। आज आपके लिये दिन शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।

Kanya (Virgo)
आज सुबह से मन में किसी कारण विचलन रहेगा। इसके कारण आपके काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। परिवार में थोड़ी खींचतान हो सकती है। अपने जल्दबाज़ी वाले स्वभाव पर नियन्त्रण लायें। वरना व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है।

Tula (Libra)
आज जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ किसी समारोह में मुलाकात हो सकती है। आपके द्वारा लिये गये निर्णय सटीक सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना को बनाने के लिये आज का दिन बेहद शुभ है। गृह कलह से छुटकारा मिलेगा।

Vrishchika (Scorpio)
प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में सब आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होगी।

Dhanu (Sagittarius)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कई दिनों से काम का तनाव आज दूर होगा। आप लोगों को अपने अनुकूल करने में सफल रहेंगे। लेकिन किसी भी स्थिति में अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। बेरोजगार लोग यदि जॉब के लिये इन्टरव्यू देते हैं तो उसमें सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है।

Makara (Capricorn)
विवाह योग्य सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। लोग आपको सही सलाह भी नहीं दे रहे हैं। इसीलिये इस समय शान्त होकर परिस्थितियों का स्वतः मूल्यांकन करना चाहिये। हृदय रोगी आज तनाव वाले कारणों से स्वयं को दूर रखें। आज आपको आराम और ऐसे कामों में मन लगाना चाहिये जिसमें आपको खुशी हो।

Kumbha (Aquarius)
घर और कार्यक्षेत्र में खुशियों का माहौल रहने वाला है। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। घर की जरूरतों के लिये आज महँगी शॉपिंग कर सकते हैं। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होगी। बड़े-बुजुर्ग आपका उत्साहवर्धन करेंगे। आपकी कार्यशैली में काफी बदलाव आयेगा।

Meena (Pisces)
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन व्यस्तता के बावजूद घर को पर्याप्त समय देंगे। मनमौजी स्वभाव के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लोगों की आर्थिक मदद के लिये आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज चुका दें।

HomeForecast🛒CartSupport