31 मई 2024, शुक्रवार का राशिफल
May 31, 2024

Mesha (Aries)
आज आप किसी फाइनेन्शियल मामले को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आप अपने खर्चों का प्रबन्धन करने का प्रयास करेंगे। यद्यपि आप व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे।
Vrishabha (Taurus)
विवाह से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिये आज का दिन शुभ है। कई दिनों से जिस मामले को लेकर आप अनिर्णय की स्थिति से जूझ रहे थे, उस पर आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
Mithuna (Gemini)
आप अपनी आर्थिक स्थिति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मन में अनहोनी का भय हो सकता है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे लेकर भी विवाद होने की आशंका है। आज आपको किसी से भी झगड़ने से बचना चाहिये। सावधान होकर परिस्थितियों का आकलन करें, शीघ्र ही आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। यात्राओं पर धन खर्च होगा।
Karka (Cancer)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है। लोग आपको गलत समझ सकते हैं। धन को लेकर परेशानियाँ भी साथ में जुड़ सकती हैं। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। बाहर के और अशुद्ध खानपान से बचें। उल्टी-दस्त की शिकायत होने की आशंका है।
Simha (Leo)
व्यवसाय में नये प्रयोग की योजना बना सकते हैं। आपके काम से कई लोग प्रभावित रहेंगे। जॉब कर रहे लोग अपनी पदोन्नति को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। युवा प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी मनोकामनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं।
Kanya (Virgo)
आज महँगे उत्पादों की खरीदारी करने से बचें। आपकी अपेक्षा के अनुसार वस्तुओं के मिलने के योग कम हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की डाँट खानी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट सम्भव है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनावश्यक दबाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। किन्तु आप समझदारी पूर्वक काफी समस्याओं को सुलझा भी लेंगे।
Tula (Libra)
आज आप नयी और रोचक विषयों पर जानकारी लेने को उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर व्याकुल हो सकते हैं। गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपको स्वप्न के माध्यम से भविष्य के संकेत मिल सकते हैं। किसी उधार को चुकता करने के लिये दिन उत्तम है।
Vrishchika (Scorpio)
आज आप जीवनसाथी से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिल रहा है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। इसके बावजूद आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें।
Dhanu (Sagittarius)
आप अपने आसपास के लोगों पर अपना प्रभाव बनाये रखेंगे। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। गलत कार्यों में लिप्त लोगों की छवि खराब हो सकती है। गुप्त शत्रुओं की पहचान करने में सफलता मिलेगी। जो कार्य किसी कारणवश रुक गये थे, उनकी वैकल्पिक व्यवस्था हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
Makara (Capricorn)
आज आप सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन आपकी चिन्ता का समाधान अवश्य ही हो जायेगा। घर बदलने का विचार कर सकते हैं। आय बढ़ाने के नये विकल्पों की खोज कर सकते हैं। दार्शनिक विषयों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।
Kumbha (Aquarius)
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। पुराने निवेश का आपको लाभ प्राप्त होगा। नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो इच्छानुसार डील मिल सकती है। मित्रों की सहायता कर सकते हैं। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
Meena (Pisces)
अनावश्यक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। गले में दर्द और जुकाम की शिकायत हो सकती है। आज लोगों से सोच-समझकर ही बातें करें। आध्यात्मिक चर्चाओं से मन शान्त होगा। व्यापारियों को अपनी दुकान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











