Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

30 मार्च 2024, शनिवार का राशिफल

March 30, 2024

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। अपने विचारों को लोगों से साझा न करें। दोपहर बाद स्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होगी। मन में डर का भाव रहेगा। लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और प्रसिद्धि बढ़ेगी। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। भविष्य की योजना बना सकते हैं। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयेगी।

Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका समन्वय करने वाले व्यक्ति के रूप में होगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी शुभ रहने वाला है। अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेंगे। किसी पर भी अपने विचारों को लेकर ज्यादा दबाव न बनायें। आप किसी गम्भीर मामले को लेकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं।

Karka (Cancer)
व्यवसाय में कुछ नुकसान की आशंका है। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें। मन में विरक्ति का भाव रहेगा। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुराना रोग उभरने की सम्भावना है।

Simha (Leo)
अपरिचित जनों पर ज्यादा भरोसा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में बदलाव करने के प्रयास आज उचित नहीं है।

Kanya (Virgo)
आपको कोई शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। आप दूसरों का हित करने का प्रयास करेंगे जिसके कारण आपकी प्रशन्सा होगी। व्यवसाय में नये साझेदार बन सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती हैं।

Tula (Libra)
धन के उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें। लोग आपके अधिकारों पर प्रश्न चिन्ह लगा सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
अपनी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। नयी तकनीक का प्रयोग सीखना उचित होगा। परोपकार के कार्यों में आप भाग लेंगे। विवेक पूर्ण लेने से आपको करियर में उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं।

Dhanu (Sagittarius)
किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर मन दुखी हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे।

Makara (Capricorn)
मन में बेचैनी का भाव रहेगा। लेकिन आपके सभी काम बनते हुये नजर आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी सम्वेदनशील हो सकते हैं। नये बिजनेस अनुबन्ध आपको प्राप्त होने की सम्भावना है। लोग गम्भीर विषयों पर आपसे परामर्श ले सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
परिवार में आपकी प्रशन्सा होगी। भावनाओं के बहकर निर्णय न लें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। आप मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

Meena (Pisces)
व्यापार के लिये आपको उधार धन लेना पड़ सकता है। खर्चों के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिये। सेहत से जुड़े हुये मामलों में धन खर्च करेंगे। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में बेचैनी का भाव हो सकता है।

HomeForecast🛒CartSupport