30 सितम्बर 2025, मंगलवार का राशिफल
September 29, 2025

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। भाग्य में वृद्धि होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आप किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए थी तो वह खत्म होगी, आप उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें, जिसे आप समय से समाप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।
वृषभ (Taurus)
आज आपका सामाजिक प्रयास बेहतर रहेंगे। आप कुछ नये प्रयास बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने किसी परिजन को धन देने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको नौकरी में मनमुताबिक काम मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में भी आपको प्रमोशन मिलेगा। आप खुलकर खर्च करेंगे, क्योंकि आपके पास धन की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन फिर भी आप बेवजह खर्च करने से बचें। आप संतान को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की याद सताएगी। परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर दूरियां आ गई थी, तो वह भी समाप्त होगी। सरकारी योजनाओं को आपको पूरा लाभ मिलेगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप जल्दबाजी के कारण कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपने यदि बिजनेस से संबंधित कोई निर्णय लिया, तो इसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। शेयर मार्केट में भी आप थोड़ा सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी संतान के मनमानी व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। आपके कामों की सराहना होगी और आपके हुनर को भी लोग पहचानेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत बहुत ही संभलकर करें। आपको धन को लेकर किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। आप किसी सरकारी मामले में ढील दे सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के खरीदारी कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला (Libra)
आज का दिन नौकरी में बदलाव के लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में उतार चढ़ाव रहने से आपको टेंशन बनी रहेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना है और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। जन कल्याण के कार्य में आपकी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। दान धर्म के कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी और परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने बिजनेस के कामों को कल पर न टाले, नहीं तो पार्टनर इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, लेकिन आपको नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपके प्रतिद्वंदी आपके सामने घुटने टेकेंगे। अधिकारी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। माता पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महसूस जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद यदि लंबे समय से घेरे हुए था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं। आप किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आज आप पूरे जोश से कामों को करेंगे। आपकी कार्य क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप की कुछ नए लोगों से नजदीकियां भी बढ़ेंगी। लोगों से आप प्रेम से काम निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में भी आपको कोई नया पद मिल सकता है। आज आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटने की कोशिश करेंगे। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करेंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











