30 मई 2025, शुक्रवार का राशिफल

May 29, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे न हटें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर आ सकते हैं। भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई खटपट हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसके चल व अचल पहलुओं का स्वाधीनता से जांचना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है। आप अपने किसी सहयोगी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। आपके बॉस से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न ले। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी संतान से कोई वादा कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

मीन राशि
यह दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में काफी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ समय बिता कर काफी खुश होंगे।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.