30 मई 2024, गुरुवार का राशिफल

May 30, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आपके लिये समय अनुकूलता भरा रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा रख रहे लोगों की आकान्क्षा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिये आपको काफी समय निकालना होगा। ऐश्वर्य के सन्साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें।

Vrishabha (Taurus)
व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में अचानक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक होना उचित नहीं है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अपनी आत्मप्रशन्सा करने से आपको बचना चाहिये।

Mithuna (Gemini)
आज कार्यक्षेत्र में कई नकारात्मक लोगों को झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में बाहर वाले लोगों की राय न लें। प्रतिष्ठित लोगों को अपने मान-सम्मान के खोने का भय रहेगा। दिनचर्या का क्रम बिगड़ सकता है। लोग आपसे अतिरिक्त अपेक्षा रखेंगे, जिसके कारण आप क्रुद्ध भी हो सकते हैं।

Karka (Cancer)
आज आप कुछ तनाव में हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। विवादों से आपको पूरी तरह दूरी बनाकर रखना होगा। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। बजट से अधिक धन खर्च करना हानिकारक हो सकता है।

Simha (Leo)
सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलना हो सकता है। किसी के भी बारे में नकारात्मक राय न रखें। इससे आपके विषय में भी लोग गलत राय बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

Kanya (Virgo)
आज आप कई सारे कार्यों में एक साथ उलझ सकते हैं। अपनी सीमा से ज्यादा काम न करें। व्यवसाय को लेकर लुभावने अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही महँगी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

Tula (Libra)
आज आप अपने विरोधियों के ऊपर काफी नाराज रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते है। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। कला से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोग आपकी भावनाओं का शायद मान न रखें। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

Vrishchika (Scorpio)
आज आप भविष्य को लेकर काफी चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आप पीछे नहीं हटेंगे। आप अपनी परिस्थितियों को लेकर उदास हो सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालने का प्रयास करेंगे। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को अचानक जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित रहेंगे, लेकिन इसका आपको गलत लाभ नहीं उठाना चाहिये। भाई-बहनों को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों से आपकी मित्रता होगी। किसी वेबसीरीज या सिनेमा का आनन्द उठा सकते हैं।

Makara (Capricorn)
आज आप धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे। इन्टरव्यू आदि में जा रहे हैं तो आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। यदि सम्भव हो तो आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

Kumbha (Aquarius)
वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। किन्तु किसी से अनावश्यक चर्चा में समय बर्बाद न करें। आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको अपनी गुप्त बातें लोगों से शेयर नहीं करनी चाहिये। नशे की सामग्रियों का उपभोग न करें।

Meena (Pisces)
आप किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवश करें। आपका धन आज फँस सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ अशान्ति रहेगी। फिलहाल यथास्थिति में बदलाव करने का विशेष प्रयास न करें। कारोबार से जुड़े लोगों को थोड़ा गम्भीर रहना होगा।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.