30 अप्रैल 2025, बुधवार का राशिफल
April 29, 2025

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करेंगे। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की आप योजना बना सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग बना रहेगा। कोई खुशखबरी मिलने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। संतान को परीक्षा में अच्छे सफलता मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा काम मिलने से आपको कुछ और लोगों को भी शामिल करना पड़ सकता है। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाना होगा। आपके किसी मित्र से संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए आप किसी दूसरे की बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप कामों को लेकर अधिक मेहनत करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। रक्त संबंधों रिश्तों में मधुरता आएगी। माता-पिता आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी, जिससे आप प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से कोई महत्वपूर्ण बात को साझा ना करें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कोई शारीरिक समस्या आपको परेशानी देगी। आप अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलें और जो जरूरी हो उन्हें ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। सामाजिक कामों पर आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप अपनी कला से अच्छा नाम कमाएंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपके किए गए कामों की सराहना होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा समय रहते करना होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको फिर से समस्या दे सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में ज्यादा नहीं बोलना है और आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्याएं भी दूर होती दिख रही है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी बात को लेकर दिखावा न करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाए। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन पार्टनरशिप आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यापार कर रहे लोगों के ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा। आपको अपने घर और बाहर के कामों में समानता बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन आप किसी अजनबी से ना करें, क्योंकि आपको उस धन के मिलने में समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप सामाजिक कामों में एक अच्छी पहचान बनाएंगे, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप राजनीति में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। निजी मामलों में आप थोड़ा ध्यान देकर कामों को करें। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे, तभी आपके काम पूरे होंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











