30 अप्रैल 2024, मंगलवार का राशिफल
April 30, 2024

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में मदद करेगी। मध्यस्थता के कई अटके हुये मामलों का समाधान कर लेंगे। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात हो सकती है।
Vrishabha (Taurus)
धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।
Mithuna (Gemini)
यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ ज्ञान-विज्ञान को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे।
Karka (Cancer)
अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ने के योग बन रहे हैं।
Simha (Leo)
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है। काम के दबाव के कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें।
Kanya (Virgo)
सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है।
Tula (Libra)
मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। बेरोजगार लोग नौकरी को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
आज किसी कारणवश दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक योजनाओं के लिये समय बहुत अच्छा है।
Dhanu (Sagittarius)
आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशन्सा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का भी प्रयास कर सकते हैं।
Makara (Capricorn)
कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विदेशी भूमि से धन लाभ होने की प्रबल सम्भावना है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। इसीलिये आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।
Meena (Pisces)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











