

Mesha (Aries)
दाम्पत्य सम्बन्धों में मनमुटाव हो सकता है। आज आप किसी अटके हुये कार्य के कारण काफी परेशान हो सकते हैं। तनाव के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें जो आपकी भावनाओं को उचित महत्व न देते हों। अजनबी लोगों से लेनदेन में सावधानी रखें।
Vrishabha (Taurus)
जो भी काम शुरू करेंगे उसे सफलतापूर्वक अन्जाम तक भी पहुँचा लेंगे। किसी तरह की विवादित परिस्थितियों से स्वयं को दूर रखें। यदि कहीं बाहर का भोजन ग्रहण कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। मौसमी बुखार की चपेट में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। आपको कुछ नया और रोमाञ्चक करने का अवसर मिलेगा।
Mithuna (Gemini)
व्यवसाय की गति आज काफी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाहों से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दूसरों के साथ तालमेल बैठाने में कई बार थोड़ी परेशानी महसूस होगी। स्वयं की गलतियों को पहचानें और उसे दूर करने का प्रयास करें। जॉब में उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से सन्तुष्ट रहेंगे।
Karka (Cancer)
बिना माँगे किसी को सलाह देने से बचें। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा सम्वेदनशील रहेंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधारने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ विवाह को लेकर चर्चा करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
Simha (Leo)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ अपेक्षा से कम होगा। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। सरकारी कार्य थोड़े उलझते हुये प्रतीत हो रहे हैं। सम्पत्ति के माध्यम से आपको धन लाभ भी हो सकता है।
Kanya (Virgo)
आपको एक साथ कई शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। आप अपनी उपलब्धियों के कारण आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिजनों के साथ आप घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन को आप कुछ उपहार दे सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।
Tula (Libra)
आय के नये स्रोत बनने की सम्भावना भी प्रबल है। नव विवाहित जोड़े आज अपनी गृहस्थी को लेकर योजना बना सकते हैं। शाम के समय पुराने दोस्तों से मिलकर के मन प्रसन्न होगा। आप किसी काम के अटकने के कारण थोड़े व्यथित हो सकते हैं। धैर्यवान बने रहें जल्द ही आपके सभी कार्य बनते नजर आयेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
नये कारोबारी सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आज काम के साथ ही आप समाज को भी पर्याप्त महत्व देने वाले हैं। आज आप काफी प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। प्रेमी जोड़े वैवाहिक बन्धन में बन्धने को लेकर योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप जैसा चल रहा है बस उसे वैसा ही चलने दें। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। दूसरों के काम की ज़िम्मेदारी बिल्कुल न लें। घर का माहौल शाम के समय अच्छा रहेगा। मैनेजमेन्ट से जुड़े हुये कार्यक्षेत्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके कारण सिरदर्द और थकान सी महसूस हो सकती है।
Makara (Capricorn)
मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पुराने निवेश का लाभ आज आपको मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों की सफलता पर आपको गर्व की अनुभूति होगी। ऐश्वर्य और विलासिता के सन्साधनों पर धन खर्च करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
आज आप नये काम की शुरुआत कर सकते है। सभी जरूरी काम आप आज समय पर कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग आज परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहेंगे। स्वजनों से खूब प्रेम व सत्कार मिलेगा। छात्रों के करियर को लेकर दिन बड़ा भाग्यशाली है।
Meena (Pisces)
आज लोग आपको सुनना पसन्द करेंगे। आपका व्यवहार सभी के प्रति बहुत उदार रहेगा। बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे और आपके अच्छे भविष्य की कामना भी करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। करियर को लेकर आप आज काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक पूजा-पाठ में सम्मिलित हो सकते हैं।
