3 मई 2024, शुक्रवार का राशिफल
May 3, 2024

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशन्सा होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध होने के योग प्रबल हैं। आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता की प्रशन्सा होगी। विदेश में जॉब कर रहे लोगों की आय हो सकती है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे।
Vrishabha (Taurus)
आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। सभी काम आपकी इच्छा के अनुसार ही परिणाम देंगे। आपके उदार स्वभाव की प्रशन्सा होगी। रिश्तों में ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। नयी विधा के कार्यों की तरह आपकी रुचि बढ़ेगी।
Mithuna (Gemini)
दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। सहकर्मियों के मदद से रुके हुये काम समय पर पूर्ण कर लेंगे। बॉस आपके ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Karka (Cancer)
आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में अधीरता से बचें। यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बेवजह से झगड़ों से स्वयं को दूर रखें। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से आपको बचना चाहिये। सेहत के मामले में आपको परेशानी होगी। शाम को थकान के कारण बुखार की समस्या हो सकती है।
Simha (Leo)
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ आप कहीं दूर की यात्रा कर सकते हैं। अपनी बचत को लेकर थोड़े से आशंकित रहेंगे। भाई-बन्धुओं के साथ विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से कोई काम छिपा कर न करें वरना आपको भविष्य में समस्या हो सकती है।
Kanya (Virgo)
समय आपके लिये शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
Tula (Libra)
आपके विरोधी अचानक सक्रिय हो सकते हैं। रिश्तों में नयी ताजगी आयेगी। परिवार के साथ आपको समय बिताना चाहिये। रुके हुये काम दोबारा शुरू होंगे। प्रेमी जन के व्यवहार से आप गुस्सा हो सकते हैं। आपका मन अशान्त हो सकता है।
Vrishchika (Scorpio)
व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके ऊपर लोग गलत आरोप लगा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। परिवार के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे।
Dhanu (Sagittarius)
व्यापार को लेकर आप गम्भीरतापूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सन्तान के विवाह को लेकर परेशानी दूर होगी। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। घर का वातावरण बहुत शुभ रहने वाला है। सम्पत्ति विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
Makara (Capricorn)
आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। किन्तु धन का अपव्यय करने से बचें। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बुजुर्ग लोग आपको बहुत अच्छी सीख देंगे। रिश्तेदारों से उपहारों का आदान-प्रदान होगा।
Kumbha (Aquarius)
बच्चे अपने भविष्य को लेकर थोड़े सशंकित हो सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव घटेगा। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।
Meena (Pisces)
आज नया काम शुरू करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। शाम के समय परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। व्यर्थ के कार्यों में ज्यादा धन बर्बाद न करें। खाँसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। तनाव से बचने के लिये ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











