3 जून 2024, सोमवार का राशिफल
June 3, 2024

Mesha (Aries)
आज आप नयी शुरुआत करने को लेकर उत्साहित रहेंगे। सहकर्मियों के प्रति आपके मन में नकारात्मक भाव आयेंगे। लेकिन आपको अपनी कमियों पर विचार करना होगा। अति धार्मिक होने से भी आपको समस्या हो सकती है। पेट में इन्फेक्शन की सम्भावना बन रही है।
Vrishabha (Taurus)
शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें।
Mithuna (Gemini)
धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। घर में कलह होने की सम्भावना है। व्यवसाय में तरक्की होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। मामा पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
Karka (Cancer)
निर्माण कार्यों में आपको अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। सॉफ्टवेयर क्षेत्र के व्यवसाय से जुड़े लोगों को निवेशकों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। पुराने सम्पर्क का आपको लाभ मिलेगा। दिन का शुरुआती भाग आपको काफी अच्छे परिणाम देगा। आप कई सारे कार्य एक साथ कर पायेंगे।
Simha (Leo)
घर में क्लेश का माहौल हो सकता है। अनावश्यक कारणों से यात्रा होने की सम्भावना है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। आपकी कठोर भाषा से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। चेहरे पर मुँहासे और दाग जैसी समस्या होने की आशंका है। विवाह आदि कार्यक्रमों को टालना फिलहाल हितकारक होगा।
Kanya (Virgo)
आज आपको काफी सतर्क रहना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। झगड़ा होने की भी सम्भावना है, जिसके दौरान आप कुछ हिंसक भी हो सकते हैं। अपनी मान्यताओं को किसी पर न थोपें। अग्नि से जुड़े उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
Tula (Libra)
नये प्रेम सम्बन्धों के उभरने की सम्भावना बन रही है। विदेशी भाषा का प्रयोग सीख सकते हैं। आप व्यवसाय को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित रहने वाले हैं। नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। स्थान-परिवर्तन का विचार कर सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। नये कारोबार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने के लिये दिन शुभ है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपका कोई भी अहित नहीं होगा।
Dhanu (Sagittarius)
अन्तरिक्ष और जैव-रसायन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। यद्यपि आपको कार्यालय में कुछ तकनीकी परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का ध्यान रखें। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं।
Makara (Capricorn)
सरकारी कार्यों में रुकावट के संकेत हैं। आप अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। यदि आप निजी कम्पनियों में काम कर रहे हैं तो आपको बॉस के नखरों को सहना पड़ सकता है। परिजनों पर गुस्सा न निकालें। धर्म-कर्म को लेकर अन्धविश्वासी न बनें।
Kumbha (Aquarius)
आज आप कुछ नया जानने को लेकर उत्सुक हो सकते हैं। फिल्मों और कहानियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती है। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्पर्क बनेगा। स्वजनों की अनदेखी न करें। पैर में चोट लग सकती है।
Meena (Pisces)
आज आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। कड़वी बातों के कारण जीवनसाथी नाराज हो सकता है। नये कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। यूरिन संक्रमण जैसी समस्याओं से घिर सकते हैं। धैर्यवान रहें और अपनी जीवनशैली का ध्यान रखें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











