Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

29 जनवरी 2024, सोमवार का राशिफल

January 29, 2024

Mesha (Aries)
बहुप्रतीक्षित कार्यों में कुछ विलम्ब हो सकता है। धन उधार देने से बचें। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में आन्तरिक मतभेद उभर सकते हैं। अव्यावहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। सरकारी कार्यों में मनोनुकूल परिणाम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

Vrishabha (Taurus)
आज आपको अनेक नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। पड़ोसियों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें।

Mithuna (Gemini)
आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। प्रेमी जन को आप आज कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा।

Karka (Cancer)
गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों को महत्व अवश्य दें। नजदीकी सम्बन्धों में सम्वादहीनता उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार न दोहरायें। यात्रा में असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

Simha (Leo)
आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन दिया जा सकता है। यदि आप शॉपिंग कर रहे हैं, तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

Kanya (Virgo)
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने शौक और मनोरञ्जन पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर सम्मान की भावना का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।

Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशन्सा होगी। आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। जमापूँजी को किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बनायेंगे। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे आज काफी आकर्षित रहेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से विदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
नयी जॉब ही शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में हास्य एवं मनोरञ्जन का माहौल रहेगा। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये दिन उत्तम है। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। बिजनेस को लेकर नयी प्लानिंग कर सकते हैं।

Makara (Capricorn)
अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें एवं उन्हें दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। किसी तरह की बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

Kumbha (Aquarius)
परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहाँ आवश्यक न हो वहाँ बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Meena (Pisces)
धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी तकनीकी त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

HomeForecast🛒CartSupport