29 सितम्बर 2025, सोमवार का राशिफल
September 29, 2025

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। किसी कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिलेगा, जिसको लेकर आप परेशान चल रहे थे।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला होगा। आप पार्टनरशिप में ऐसा कोई काम ना करें, जो आपको नुकसान दे। आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। आपको परिवार में कोई फैसला समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। व्यापार की ओर बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। साझेदारी आप किसी काम को लेकर हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको घर-बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आध्यात्म के कार्यो में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास में मजबूत रहेगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नये मकान की खरीदारी के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर आपको धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।
सिंह राशि (Leo)
आज आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। परिवार में सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। श्रीभगवान जी की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को कल पर ना टालें। भाई- बहनों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी काम को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। आपका कोई पुराना रोग बढ़ सकता है।
धनु (Sagittarius)
आज आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा होगी। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी सरकारी नौकरी से संबंधित किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे। घूमने-फिरने के आपको कोई जानकारी प्राप्त होगी।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी शौक और मौज की चीजों में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिली, तो आप उस पर खरी उतरेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं।
कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा रखना होगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको छुटपुट लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की सेहत को लेकर आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी और आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और परिवार में चल रही कलह आज से फिर से सिर उठायेगी, लेकिन आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











