29 मई 2025, गुरुवार का राशिफल
May 28, 2025

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी के साथ पार्टनरशिप करने के बारे में सोच सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय के बिना इन्वेस्टमेंट करने से नुकसान होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण मन परेशान रहेगा। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ नए लोगों का फायदा मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बॉस से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। मनोरंजन की चीजों पर आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां से पीछे बिल्कुल न हटे।
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके मन में उलझने अधिक रहेंगी। आपको यदि किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे न पड़े। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे कामो में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।
शुभ रंग- दूधिया सफेद
सिंह राशि
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहे, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- पीला
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आपको महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहना होगा।
शुभ रंग- हरा
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामों में जोश व उत्साह से आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान की संगति पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज का दिन रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
शुभ रंग- लाल
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसे दोबारा न करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत थोड़ा ध्यान देकर करनी होगी।
शुभ रंग- हल्का हरा
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने करियर में आगे बढ़ने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आप कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम हासिल करने मे कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।
शुभ रंग- काला
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही कर रहे हैं, बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
शुभ रंग- नीला
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने लेने के लिए रहेगा, तभी आप कुछ नया कर पाएंगे। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलें। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई बात सोच समझ कर बोली होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करना होगा।
शुभ रंग- क्रीम
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











