29 मई 2024, बुधवार का राशिफल
May 29, 2024

Mesha (Aries)
आज आप थोड़े गुस्से में हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने को लेकर आप काफी प्रतिबद्ध रहेंगे। रक्तचाप के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग की अपेक्षा आपसे बढ़ सकती है। यदि विदेश में नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा।
Vrishabha (Taurus)
उच्च अधिकारी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। धार्मिक कृत्यों का दिखावा करने से बचें। पिता को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। कृषि से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। स्थान-परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। कारोबार में बड़ा बदलाव करने से आपको बचना चाहिये।
Mithuna (Gemini)
आज विरोधियों से भिड़ने से बचें। नजदीकी लोगों के द्वारा धोखा मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को ग्राहकों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। पैर में चोट लगने की आशंका है। आपको नौकरी में बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी, किन्तु यह समय किसी निर्णय लेने का नहीं है।
Karka (Cancer)
व्यवसाय में बदलाव के लिये प्रयास करेंगे। आप लोगों के ऊपर अपनी बातों को मनवाने का दबाव बना सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। अटके हुये मामलों को सुलझाने में लगे हुये होंगे। बुजुर्ग लोगों की बातों का बुरा न मानें। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।
Simha (Leo)
सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं, लेकिन आप स्थितियों को अपने नियन्त्रण में लाने में भी सफल रहेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। खदान कारोबारियों के लिये दिन काफी अच्छा है।
Kanya (Virgo)
आज आपको प्रेम सम्बन्धों में परेशानियों का अनुभव होगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कुछ कन्फ्यूज हो सकता है। जीवनसाथी आपसे प्रेम की अपेक्षा रखेगा। किन्तु आपकी व्यस्तता काफी ज्यादा होगी। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें। अभी आपके सामने बहुत ही स्थितियाँ ठीक से स्पष्ट नहीं है। बड़ा निर्णय लेना ठीक नहीं होगा।
Tula (Libra)
आज आप थोड़े गुस्से में रहेंगे। परिस्थितियाँ आपके लिये कुछ कठिन रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारियों को लेकर आपके मन में रोष रहेगा। आय के दूसरे विकल्पों पर आप काम करेंगे। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
Vrishchika (Scorpio)
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसकी तैयारी अच्छी रखें। आप जल्दबाजी में कुछ सामान भूल सकते हैं। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने की सम्भावना है। घर में कुछ गुमी हुयी वस्तुओं की खोज कर सकते हैं।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप घर पर कुछ अशान्त से हो सकते हैं। आपकी अपेक्षाओं पर लोग खरे नहीं उतरेंगे। प्रेम सम्बन्धों में तनाव होने की आशंका है। यदि आप धैर्यवान रहते हैं तो आप सम्पत्ति विवादों को सुलझा सकते हैं। ज्यादा धूप और गर्मी में निकलने से बचें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल सकती है।
Makara (Capricorn)
विवादित मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों के सहयोग से आप कई रुके हुये कार्य करवा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपका काफी ध्यान रखेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।
Kumbha (Aquarius)
परिवार में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नशे जैसी गन्दी आदतों से जितना हो सके दूर रहें। इससे आपकी छवि बुरी तरह से खराब हो सकती है। शान्तिपूर्वक समय निकालना बुद्धिमत्ता होगी। शाम को आप मनोरञ्जन के साधनों का आनन्द लेंगे। इससे आपका मन कुछ शान्त होगा।
Meena (Pisces)
आज आप दिन भर आराम करना पसन्द करेंगे। धार्मिक विषयों पर आप लोगों को काफी सहायता दे सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार करने में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों को लेकर परेशानी दूर होगी। सन्तान के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे। शाम को सेहत कुछ ऊपर-नीचे हो सकती है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











