29 जून 2025, रविवार का राशिफल

June 28, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से कामों को निपटाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर भी योजना बनाकर चलना होगा। आप कोई भी काम थोड़ा समझदारी दिखाते हुए उठाएं। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कोई काम को लेकर पुरस्कार आदि मिल सकता है। माता-पिता का स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप अपनी पर्सनालिटी पर भी पूरा ध्यान देंगे।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक  रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा और आप अपने घर के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में आपसी कलह आपको टेंशन दे सकती है। आप बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके बॉस आपको अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार दे सकते हैं। रोजगार को लेकर आप यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की मदद से रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने अटके हुए कामों को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी शारीरिक समस्या को यदि आपने छोटा समझा, तो आने वाले समय में आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि  व्यापार की योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको कोई अच्छा लाभ देगी।

तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें,  तभी आपको राजनीति में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी अच्छे अवसर के मिलने की संभावना है। आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है।

कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में आपको समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाई-बहनों से मदद ले सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। परिवार में आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपनी आंखों से संबंधित किसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिल सकता है।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी ऊंचाइयां मिलेंगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें और इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। जीवनसाथी को आप कुछ नए कपड़े और गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका अटका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.