28 मई 2024, मंगलवार का राशिफल
May 28, 2024

Mesha (Aries)
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। नया काम शुरू करने का उत्साह रहेगा। घर के कार्यों में भी आप विशेष रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपको प्रशन्सा मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को इच्छित स्थान पर स्थानान्तरण मिल सकता है। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
आज आप कहीं घूमने के विचार में रहेंगे। कई दिनों का तनाव शान्त होने से मानसिक प्रसन्न रहेगी। कृषि कार्य से जुड़े लोग कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यापार में अपने उत्पादों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सलाह आपको कार्यक्षेत्र में काफी सहायक होने वाली है।
Mithuna (Gemini)
निर्माण कार्यों में अचानक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे कार्यों से दूरी बनाकर रखें जिसको लेकर आपके पास पूरी सूचना नहीं है। आज आपको धैर्य और साहस का परिचय देना होगा। बवासीर और कब्ज के रोगियों के लिये दिन शुभ नहीं है। सेहत कमजोर रहने की सम्भावना है। धूप में बाहर निकलने से बचें।
Karka (Cancer)
व्यवसाय में नयी पार्टनरशिप को लेकर विचार कर सकते हैं। आप अपनी तरफ से लोगों की काफी मदद करेंगे। इससे आपकी छवि काफी अच्छी हो सकती है। जो लोग आपसे नाखुश थे, वे भी आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको उतावलेपन से बचना होगा।
Simha (Leo)
पिछले सप्ताह की कई परेशानियों को आप आज सुलझा सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आपके कुशल प्रबन्धन और जिम्मेदारी लेने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। धर्म-कर्म को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
Kanya (Virgo)
विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। तनाव और थकान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम करने का मन नही करेगा। आज आपको योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिये। व्यवसाय में आप कुछ नयी नीतियों पर काम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन उसमें आपको कुछ गम्भीर खामियाँ दिख सकती हैं। मित्रों की सलाह लेना उत्तम होगा।
Tula (Libra)
आज आप मस्ती के मूड में रहेंगे। भविष्य को लेकर लापरवाही पूर्ण रवैया अपना उचित नहीं है। बौद्धिक प्रकृति के लोग आपसे सलाह लेने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। घर के उपकरणों का मेन्टीनेंस करवाते रहें। आप लोगों की मनोदशा समझने में सफल होंगे जिसका भविष्य में आपको काफी लाभ होगा।
Vrishchika (Scorpio)
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जिन कार्यों में आपको आनन्द आता है,आप उसमें स्वयं को व्यस्त रखने का प्रयास करेंगे। स्वजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दूसरों के झगड़ों को सुलझाने का भी आप प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधर सकता है।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप कुछ तनाव में हो सकते हैं। परिस्थितियाँ कुछ नकारात्मक सी रहेंगी। आप जो नहीं चाहते हैं उन कार्यों में भी आपको संलग्न होना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें। उधार लेन-देन आपको काफी नुकसान दे सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने ऑफिस या कारखाने आदि में सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये।
Makara (Capricorn)
मानसिक रूप से शान्ति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके अनुकूल रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। योग और जीवनशैली जैसे विषयों को लेकर आप काफी जागरूक रहेंगे। गठिया रोगियों के दर्द का निवारण हो सकता है। अधिकारी आपके साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
दिनचर्या कुछ बिगड़ी हुयी सी रहने वाली है। अनावश्यक विचारों से मन कुछ अशान्त हो सकता है। व्यवसायी लोग अपने अपनी दुकान या शोरूम आदि में अग्नि आदि से सुरक्षा के मानकों पर ध्यान दें। आज आपको काम से ज्यादा प्रबन्धन पर ध्यान होगा। यात्रा के दौरान सेहत कुछ गड़बड़ हो सकती है। ऐसे में आपको आज कुछ सजग होकर ही काम करने होंगे।
Meena (Pisces)
जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनका आज विवाह तय हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजन आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज घर पर आराम करने का विचार बना सकते हैं। सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिये आप कुछ महँगे उत्पादों पर धन निवेश कर सकते हैं।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











