28 जून 2024, शुक्रवार का राशिफल
June 28, 2024

Mesha (Aries)
नया काम शुरू करने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। निर्माण कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक यात्रायें करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। व्यवसाय में धन उधार देने से बचें।
Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है। बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।
Mithuna (Gemini)
आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित होगी। आपको कार्यक्षेत्र में इसका लाभ भी प्राप्त होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।
Karka (Cancer)
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की सलाह लेना लाभकारी होगा। आपका मन इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी, किन्तु आप अपने पुराने अनुभवों के आधार पर काम बना लेंगे।
Simha (Leo)
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। निकटस्थ लोगों को आपका व्यवहार व्यथित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भाल कर रखें। दूसरे लोगों पर ज्यादा निर्भर न रहें। प्रेमी जन के साथ सम्वादहीनता की स्थिति न होने दें।
Kanya (Virgo)
आज आप कारोबारी उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
Tula (Libra)
आज आप किसी पुरानी समस्या का हल ढूँढ लेंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशन्सा करेंगे। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। ज्योतिष और मन्त्र आदि विद्या की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।
Vrishchika (Scorpio)
धन से जुड़े मामलों की समस्या का समाधान होगा। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं, तो दिन काफी शुभ है। भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना उत्तम होगा। सन्तान को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह के लिये परिवार का समर्थन प्राप्त हो सकता है।
Dhanu (Sagittarius)
आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। रक्तचाप के रोगियों को परेशानी होने की सम्भावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
Makara (Capricorn)
प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन आपके लिये काफी अच्छा है, किन्तु आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आयेंगी। अनुसन्धान सम्बन्धित कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से प्रसन्नता होगी।
Kumbha (Aquarius)
आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं, वही आपको काफी परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। सहयोगी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव होगा।
Meena (Pisces)
व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्नता रहेंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











