Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

27 नवंबर, सोमवार का राशिफल

November 27, 2023

Mesha (Aries)
आज मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित हो सकता है। फुटकर व्यापार कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। हार्डवेयर सम्बन्धित कारोबार में लाभ की सम्भावना बन रही है।

Vrishabha (Taurus)
अपनी कार्यशैली में सन्तुलित बदलाव ला सकते हैं। प्रेमी जन को पर्याप्त समय देंगे। इससे आप विशेष रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे। दिनचर्या का बड़ा समय पढ़ने और शोध आदि में दे सकते हैं। आज सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें।

Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। सम्भव है की आप ही सही हों लेकिन सही बात कहने पर भी आप निशाने पर लिये जा सकते हैं। घर के कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से बचें।

Karka (Cancer)
पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अच्छे मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा।

Simha (Leo)
आप लोगों के लिये प्रेरणास्रोत बनाकर उभरेंगे। IT फील्ड से जुड़े लोगों को जॉब में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेना उत्तम रहेगा। समय का सदुपयोग करें। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।

Kanya (Virgo)
जीवनसाथी के प्रति मित्र भाव और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी कड़ी आलोचना भी कर सकते हैं। यद्यपि पुराने सम्बन्धों का लाभ आपको मिलेगा।

Tula (Libra)
आज हेल्दी डाइट का कड़ाई से पालन करें। भोजन के लिए कहीं बाहर न जायें। अपच के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी में करें। आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है।

Vrishchika (Scorpio)
आज व्यवसाय में नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा।

Dhanu (Sagittarius)
जॉब के नये अवसर आपको मिल सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी में पूरे हो जायेंगे।

Makara (Capricorn)
घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर बड़ों से चर्चा कर सकते हैं। आपकी बातों से दोस्तों का मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस का महत्वपूर्ण काम आपके सामने आयेगा। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक शेयर करने से बचें।

Kumbha (Aquarius)
सार्वजनिक हितों के मामलों को लेकर आप काफी रूचि लेंगे। वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आयेगी। अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लादें। आपके बारे में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। किसी रिश्तेदार से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Meena (Pisces)
आपकी प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। छोटे भाई बहनों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

HomeForecast🛒CartSupport