

Mesha (Aries)
आज आपको प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। मित्रों के ऊपर ज्यादा अविश्वास न करें। सरकारी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहना चाहिये। नकारात्मक विचारों से स्वयं को दूर रखें।
Vrishabha (Taurus)
दिन की शुरुआत आपके लिये अच्छी रहेगी। किन्तु दोपहर के बाद आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। घर की शान्ति में विघ्न आ सकता है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट खराब हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपका मन कुछ परेशान रहेगा। दूसरों के भरोसे आपको ज्यादा नहीं रहना चाहिये।
Mithuna (Gemini)
वैवाहिक जीवन काफी शुभ रहने वाला है। अपने व्यवहार में परिस्थितियों के अनुरूप कुछ बदलाव ला सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के मन में कुछ नये विचार उभर सकते हैं। स्थान परिवर्तन की योजना बनायेंगे।
Karka (Cancer)
परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के उपकरणों में खराबी आने की सम्भावना है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा नहीं है।
Simha (Leo)
काफी दिनों से चली आ रही बाधा का निवारण होगा। मनोरञ्जन उद्योग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अध्यात्मिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। आपके सभी काम धीरे-धीरे बनते जायेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की शिक्षा अवश्य दें।
Kanya (Virgo)
आपका मन अशान्त हो सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। नया काम शुरू कर रहे हैं, तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य ले लें। आपका कोई दोस्त आपसे मदद माँग सकता है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी।
Tula (Libra)
आपकी सम्वादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। युवाओं को अपने करियर को लेकर अच्छे विकल्प सूझ सकते हैं। विधिक मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको उदासीन नहीं रहना चाहिये।
Vrishchika (Scorpio)
मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। लेकिन आपको आज मेहनत भी काफी करनी पड़ेगी। लवमेट्स से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से और आवेश में आकर प्रतिक्रिया न दें। उच्च तकनीक से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
Dhanu (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का अभाव रहेगा। धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी गलतियों से सीखने का उत्तम अवसर है।
Makara (Capricorn)
मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। आपकी लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी। तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या होने की सम्भावना है। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये। घर में थोड़ी परेशानी रहेगी।
Kumbha (Aquarius)
नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कई दिनों से अटके हुये मामले सुलझ सकते हैं।
Meena (Pisces)
घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। विश्वस्त लोगों की सलाह आज आपके काफी काम आयेगी। भूमि और सम्पत्ति की बिक्री से धन लाभ होगा। शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे। अपने मन की बातों को मित्रों से साझा कर सकते हैं।
