27 मई 2024, सोमवार का राशिफल
May 27, 2024

Mesha (Aries)
आज आपके लिये दिन शुभ रहेगा। आप अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर पायेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आप भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। बुद्धिजीवी लोगों से आपका सम्पर्क बढ़ेगा। शाम के समय आपको धन लाभ भी हो सकता है।
Vrishabha (Taurus)
आज दिन की शुरुआत ज्यादा ठीक नहीं रहेगी, किन्तु आप समस्याओं का समाधान ढूँढने में सफल होंगे। क्रोध में आकर किसी से बात न करें। सेहत को लेकर सजग रहें। शाम के समय आप कई समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। आपको बहुत से अनुत्तरित प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा।
Mithuna (Gemini)
दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। यात्रा का विचार बना सकते हैं। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। विवाह सम्बन्धी विषयों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। आँखों में जलन और दर्द की शिकायत होने की आशंका है। बिजली के यन्त्रों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
Karka (Cancer)
कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। आपसे पड़ोसी भी आपकी प्रशन्सा करेंगे और आपसे वार्तालाप करना चाहेंगे।
Simha (Leo)
दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। काम का दबाव आपके ऊपर देखने को मिल सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आज आप अपने उत्पाद की बहुत अच्छी ब्रान्डिंग कर सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में आपको व्यस्त नहीं होना चाहिये। मनोरञ्जन के कार्यों में आप काफी रुचि ले सकते हैं। प्रेमी जन आपका काफी सम्मान करेगा।
Kanya (Virgo)
आज आप कुछ पुराने मामलों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति मिल सकती है। पेट में दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है। घर का समस्याओं को बाहर के लोगों से व्यक्त न करें। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
Tula (Libra)
दिन की शुरुआत आपके लिये अच्छी रहेगी। आज कुछ गुप्त बातों को जानने में लगे रहेंगे। आप नयी जॉब के लिये प्रयास कर रहे हैं तो उसमें अचानक ही सफलता मिल सकती है। आप अपनी अभियोग्यता को बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। शाम के समय में आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिल भी सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
कारोबार में सहयोगियों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है। हालाँकि आप अपनी गलती सुधार भी लेंगे और स्थितियाँ अपने पक्ष में भी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपके सामने कमजोर दिखेंगे। आप अपनी संकल्प शक्ति के बूते कई लोगों के अपने अनुकूल काम भी करवा सकते हैं। शाम को मौसम के कारण कुछ थकान और बुखार का अनुभव कर सकते हैं।
Makara (Capricorn)
आज कोई नया काम शुरू न करें। बिना मन के किये गये कार्य गड़बड़ हो सकते हैं। पेट में गैस की शिकायत हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शाम के समय बीमार लोग स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य अच्छा रहेगा।
Kumbha (Aquarius)
आज सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर कुछ परेशानियाँ हो सकती है। यदि किसी मीटिंग आदि का आयोजन कर रहे हैं तो उसे दिन के दूसरे प्रहर से पहले कर लें। ऐसे विषयों पर चर्चा न करें जिन पर झगड़ा होने की सम्भावना हो। माता की सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी मित्र से शुभ सूचना मिल सकती है।
Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार मजबूत होंगे। उच्च पदस्थ लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। यदि आप निवेशक हैं तो आज आपको उत्तम धन लाभ हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











