27 जून 2024, गुरुवार का राशिफल

June 27, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों में स्पष्टता रखें।

Vrishabha (Taurus)
आज आप कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर सम्भावना बन सकती है। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सन्तान पर अनावश्यक दबाव न बनायें। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें।

Mithuna (Gemini)
आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति कुछ रूखा सा हो सकता है। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको उधार लेने से बचना चाहिये। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा।

Karka (Cancer)
यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है, तो मित्रों से आपको काफी सहायता मिल सकती है। असन्तुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें।

Simha (Leo)
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशन्सा करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है। उतावले व्यवहार से आपको बचना चाहिये।

Tula (Libra)
आज आपको परिवार के साथ समय अवश्य व्यतीत करना चाहिये। नयी योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। अधूरा कार्य छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बढ़ेंगी।

Vrishchika (Scorpio)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में सम्वादहीनता न होने दें। पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्ति बनाये रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

Makara (Capricorn)
कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। धन के अभाव के कारण जो काम रुके थे, वो आज शुरू हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी।

Kumbha (Aquarius)
व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। भूमि क्रय-विक्रय सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है।

Meena (Pisces)
समाज में सम्मानित लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आलस्य के कारण आप कुछ अच्छे अवसर चूक सकते हैं। गूढ़ विषयों को लेकर नये अनुभव प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में आपको निर्णय नहीं लेना चाहिये। मन में अनावश्यक विचारों के कारण तनाव हो सकता है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.