27 अप्रैल 2024, शनिवार का राशिफल
April 27, 2024

Mesha (Aries)
नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। अपने काम को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे। इस कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।
Vrishabha (Taurus)
दाम्पत्य जीवन में सामन्जस्य बेहतरीन रहेगा। आपकी कला की लोग प्रशन्सा करेंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। प्रेम सम्बन्ध का आनन्द उठायेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
Mithuna (Gemini)
आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रभावी हो सकते हैं। मन में कुछ नया करने का विचार बनेगा। आपके बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित रहेंगे। कठिन कार्य के पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
Karka (Cancer)
सन्तान को शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पढ़ाई में आ रहे अवरोध दूर होंगे। बच्चों की जरूरतों का सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। आमतौर पर आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।
Simha (Leo)
पुरानी समस्या आपको सुलझती हुई नजर आयेंगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में आय वृद्धि होगी। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग मिलेगा।
Kanya (Virgo)
व्यापार में साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है। आपके काम में स्थिरता आयेगी। व्यापार में लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बेहद सक्रिय रहेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। दिन आपके लिये नयी सम्भावनाओं को जन्म देगा।
Tula (Libra)
आपको कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। धन का ज्यादा लालच न करें। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आय से अधिक खर्च होने से आपको नुकसान होगा। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन आपको हानि पहुँचा सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द लेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। नयी परियोजनाओं में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।
Dhanu (Sagittarius)
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आज कर्ज बिल्कुल भी न लें। आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पुराने स्वास्थ्य विकार दूर होंगे। उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। यात्रा से बड़ा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।
Kumbha (Aquarius)
आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार को लेकर नये विचार मस्तिष्क में आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
Meena (Pisces)
आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से कुछ उचट सकता है। एसिडिटी और गैस के कारण समस्या होगी। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











