26 मई 2024, रविवार का राशिफल

May 26, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज का दिन आप शान्तिपूर्वक बिताना चाहेंगे। उत्तम भोजन का आनन्द ले सकते हैं। रिश्तेदारों से लम्बे समय के बाद बात हो सकती है। वैवाहिक जीवन को आपको पर्याप्त समय देना चाहिये। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ा सकता है। आज आपको ज्यादा काम में व्यस्त होने के बजाय अपनों को समय देना चाहिये।

Vrishabha (Taurus)
मन में किसी नकारात्मक विचार को लेकर परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पड़ोसियों से आप नाखुश रह सकते हैं। व्यापार को लेकर कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। हीनता की भावना से आपको बचना चाहिये।

Mithuna (Gemini)
आज आप गृहस्थ सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। जिन लोगों का विवाह तय नहीं हो रहा था, उनके लिये दिन काफी शुभ है। आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम आराम से होते रहेंगे। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना भी आज बना सकते हैं।

Karka (Cancer)
नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब बदलने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। किसी अच्छी खबर को लेकर मन में आशा रहेगी। बड़े भाई-बहनों और मित्रों से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। नया घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कान और गले में कुछ परेशानी हो सकती है।

Simha (Leo)
व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने की सम्भावना कम है। आपको कई सारे कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। दिखावे के लिये आप धन खर्च करेंगे। बजट का ध्यान अवश्य रखें। सन्तान के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज पिता का उत्तम सहयोग मिल सकता है।

Kanya (Virgo)
आज आप कई लोगों के साथ मिलेंगे। इससे आपके अनुभव में वृद्धि होगी। बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपनी गलतियाँ पहचान पायेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको सावधान रहना चाहिये। कुछ लोग आपका अपमान करने का प्रयास कर सकते हैं।

Tula (Libra)
किसी पर भी आँख मूँदकर विश्वास न करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशान हो सकते हैं। नयी नौकरी के ऑफर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको काफी सावधानीपूर्वक लोगों से बातचीत करनी चाहिये। ऐसा न हो की लोग आपकी बातों का मतलब गलत निकाल लें। धन की समस्या दूर होगी।

Vrishchika (Scorpio)
जीवनसाथी को लेकर आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में लोग आपको धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आज आपको सावधान रहना चाहिये। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। नये कपड़े और आभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
दिन की शुरुआत अच्छी खबरों से होगी। गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। आप परिवार के साथ काफी अच्छे समय का आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में सब काम आसानी से होते रहेंगे। उच्च पद पर आसीन लोग आपका सम्मान करेंगे। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Makara (Capricorn)
आज आप घर पर कुछ बोरियत महसूस करेंगे। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होने से मन कुछ शान्त होगा। अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। विवाह को लेकर कुछ परेशानी झेलनी पड़ेगी। दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान न दें। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है।

Kumbha (Aquarius)
अपनी बातों से आप काफी लोगों को प्रभावित करेंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश करने के लिये दिन बेहद शुभ है। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहेगा। घर पर मेहमानों के आने से घर में रौनक हो सकती है। लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

Meena (Pisces)
आज आप नया काम शुरू करने के लिये काफी उत्सुक रहेंगे। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीतेगा। और आप इसको लेकर काफी खुश भी रहने वाले हैं। दाम्पत्य जीवन रोमान्टिक रहेगा। जिन लोगों की पदोन्नति लम्बे समय से रुकी हुयी थी, उनके लिये दिन भाग्यशाली रहेगा। छोटे भाई-बहन को लेकर शुभ खबर मिल सकती है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.