26 जून 2024, बुधवार का राशिफल
June 26, 2024

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। रुके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। पुराने सम्पर्कों का आप उत्तम लाभ उठा सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
आज आपको पहले किये गये परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहु प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रबन्धन कौशल की प्रशंसा होगी।
Mithuna (Gemini)
आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन चुकाने में आपको सफलता मिल सकती है। बिना मांगे किसी को राय न दें। परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा।
Karka (Cancer)
आज अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा अनुभव हो सकता है। अपने काम के प्रति उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। आज बहुत महत्वपूर्ण कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। दूसरों पर आपको ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिये।
Simha (Leo)
आज व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। सन्तान के प्रति विश्वास बनाये रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यवसाय में कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं।
Kanya (Virgo)
बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। उधार धन के लेन-देन से आपको बचना चाहिये। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे।
Tula (Libra)
परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। भोजन में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय में आपका मन लगेगा।
Vrishchika (Scorpio)
आज आपको काफी सावधान रहना होगा। जिन लोगों पर आप आँख-मूंदकर भरोसा करते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे दें। बदहज़मी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि लेंगे। नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें।
Dhanu (Sagittarius)
युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे।
Makara (Capricorn)
फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को सँभाल कर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।
Kumbha (Aquarius)
आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
Meena (Pisces)
आप दूसरों की सेवा में मन लगायेंगे। गलत खान-पान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस में खराबी आ सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











