विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

25 मार्च 2024, सोमवार का राशिफल

March 25, 2024

Mesha (Aries)
आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। व्यवसाय में नये विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। शत्रुओं के साथ आज सुलह होने की सम्भावना है।

Vrishabha (Taurus)
घरेलू कलह का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नयी तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है।

Mithuna (Gemini)
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमियाँ न आने दें। मेहनत से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

Karka (Cancer)
परिवार में अनुशासन बनाये रखें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Simha (Leo)
पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। आवश्यक कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना हितकर होगा। बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आय की दृष्टि से दिन सन्तोषजनक रहेगा। जीवनसाथी के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव की धूम रहेगी।

Kanya (Virgo)
आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। रचनात्मक योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियाँ रहेंगी। पैर और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

Tula (Libra)
घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है। आज लम्बी दूरी का यात्रा करने से बचें। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। आज नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।

Vrishchika (Scorpio)
आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। मन में पुरानी स्मृतियाँ दोबारा ताजा होंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत सुखद है। आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

Makara (Capricorn)
दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियाँ करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। रुका हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका सम्मान और यश बढ़ेगा।

Kumbha (Aquarius)
अपना खानपान सन्तुलित रखें। पाचन बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है।

Meena (Pisces)
आज का दिन बहुत सुखद रहेगा। परिवार के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता