25 मई 2025, रविवार का राशिफल
May 26, 2025

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में आपको ध्यान देना होगा। आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं। आप अपनी कला व कौशल से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। रचनात्मक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने व्यापार में कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कुछ नए लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से निपटने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसके नियमों का पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है। जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके बॉस से आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेगे। जीवनसाथी का सहयोगी सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका आत्मविश्वास भी खूब बढ़ेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का आप पर पूरा समर्थन बना रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को दिल खोलकर निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको किसी के कहने में आकर धन लगाने से बचना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप अपने माता-पिता से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका धन को लेकर कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आक्रोश में आकर कोई बात करने से बचना होगा। खर्चों पर आपको पूरा ध्यान देने की आवश्कता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ छुटकारा मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी किसी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भूमि और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने मन में सामंजस्यता की भावना बनाए रखनी होगी। आप बड़ों से किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन को कराने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए आप कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को इस महीने कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस करके चलने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











