25 मई 2024, शनिवार का राशिफल
May 25, 2024

Mesha (Aries)
आज दिन की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था के कारण आप क्रोधित भी हो सकते हैं। आपकी कुछ गुप्त बातें लोगों को पता लग सकती हैं। आपको धैर्यवान होकर अपना काम करना चाहिये। बुद्धिजीवी लोगों की सलाह से आप परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। नुकीले उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
Vrishabha (Taurus)
आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे। आपको महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना चाहिये। दोपहर के बाद आपको कुछ सेहत सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में कुछ भी अस्पष्टता न रखें। यदि आवश्यक न हो तो आपको आज किसी यात्रा पर जाने से बचना चाहिये।
Mithuna (Gemini)
घर का माहौल कुछ नकारात्मक हो सकता है, किन्तु आप समझदारी पूर्वक परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। छुट्टियाँ मनाने के लिये आप कहीं बाहर जा सकते हैं। शाम को अपनी कार्य नीति में कुछ बदलाव करने की योजना पर काम करने का विचार बनायेंगे।
Karka (Cancer)
कार्यक्षेत्र में आपको काफी सक्रिय रहना होगा। व्यवसाय में मित्रों की मदद ले सकते हैं। इस समय आपको एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिये। क्रोध और स्वार्थी व्यवहार के कारण कुछ अच्छे लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। शाम के समय आप किसी मन्दिर या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर उदास न हों।
Simha (Leo)
आपको आज काफी थकान का अनुभव हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में समय व्यतीत होगा। होटल कारोबारियों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें। दार्शनिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ने वाली है। व्यवसाय में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है।
Kanya (Virgo)
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आध्यात्मिक विचारों का आपके ऊपर गहरा प्रभाव रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग दुकान या स्थान में बदलाव को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। किन्तु दोपहर बाद कुछ उलझनों में फँसने के योग बन रहे हैं। मौसमी बुखार और सिरदर्द आदि की चपेट में आ सकते हैं। आज अपनी जीवनशैली पर आपको ध्यान देना होगा।
Tula (Libra)
आज आप बहुत उत्साहित रहेंगे। लम्बे समय से आप जिस अवसर की प्रतीक्षा में थे वह आपको अचानक मिल सकता है। अचानक स्थान बदलने के योग बन रहे हैं। जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रख रहे थे वे आपको लेकर काफी सहयोगात्मक हो सकते हैं। सलाहकर्ता सेवाओं और धार्मिक कृत्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। परिजन आपका मनोबल बढ़ायेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आपको ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। आप काम को लेकर लापरवाही न करें। गठिया रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। भोजन में गरिष्ठ खाद्य पदार्थों का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। आप के मन में दया का भाव रहेगा। इसीलिये आप दूसरे लोगों और बेजूबान जीवों की सेवा कर सकते हैं।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप काम को लेकर बेहद असन्तुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। दोपहर के बाद आप काफी परिस्थितियों की समीक्षा करेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप आप काफी कुछ बदलाव लाने की तैयारी कर सकते हैं। जिन कार्यों से आपको नुकसान हो रहा था उसमें सुधार या उसे बन्द करने की भी योजना बनायेंगे। शाम के समय आप कुछ प्रसन्न रहेंगे।
Makara (Capricorn)
आज आपके मन को कई तरह की चिन्ता घेर सकती हैं। भविष्य को लेकर कुछ असमन्जस में रहेंगे। अनावश्यक बातों को लेकर आप अपने नजदीकी लोगों पर नाराज भी हो सकते हैं। आज आपको बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिये। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
Kumbha (Aquarius)
आज आप नजदीकी लोगों पर निर्भर रहेंगे। विवाह सम्बन्धी कार्यों को लेकर काफी सक्रिय हो सकते हैं। सम्पत्ति खरीदने का निर्णय लेने का प्रयास करेंगे। चिकित्सीय पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके द्वारा कई लोगों की मदद हो सकती है। गुमी हुयी वस्तु आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
Meena (Pisces)
आज आप काफी सजग होकर काम करेंगे। नये व्यवसाय को लेकर बौद्धिक लोगों से परामर्श ले सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। शिक्षण कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन सुखद रहेगा। शाम को घर पर अच्छा समय बिता सकते हैं।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











