25 जून 2024, मंगलवार का राशिफल

June 25, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अचानक आये खर्चों में कमी आयेगी। आपका मन काफी शान्त रहेगा। धन से जुड़ी समस्यायें सुलझ सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी का विचार बना सकते हैं। आय के नये विकल्पों पर आप काम कर सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
आज आप मानसिक रूप से अशान्त महसूस कर सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे आपमें हीन-भावना घर कर सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी के करियर को लेकर समस्या दूर होगी।

Mithuna (Gemini)
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको ऐसे कार्यों से बचना चाहिये, जो आपके सिद्धान्तों के अनुरूप न हों। विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर ही वक्तव्य देने चाहिये। मित्रों से आपको ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिये।

Karka (Cancer)
आज आप सभी कार्य सम्भलकर करेंगे। गृहस्थ जीवन काफी सुखी रहेगा। अटके हुये काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में सहकर्मियों पर निर्भरता बढ़ेगी।

Simha (Leo)
आप थोड़े अव्यावहारिक हो सकते हैं। बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें। सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियों बढ़ेंगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर विभिन्न जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा।

Kanya (Virgo)
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। लापरवाही के कारण आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको परेशानी होने की आशंका है। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।

Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग के लोग आपके काम की प्रशन्सा करेंगे। नये व्यवसाय में आप निवेश कर सकते हैं। धन को लेकर परेशानियाँ सुलझ सकती हैं। रुके हुये कार्यों को पूरा करने के लिये दिन शानदार है। आज आप कुछ नया करने का विचार बनायेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। शाम के समय परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। यात्रा के लिये समय काफी अच्छा है।

Dhanu (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में रहेंगे। सन्तान को काफी अच्छी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी को आप काफी अच्छा समय देंगे। खरीदारी के दौरान बिल आदि का पूरा ध्यान रखें।

Makara (Capricorn)
आज आप आराम के मूड में रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर आपका धन खर्च होगा। विवादों को समझदारी पूर्वक सुलझाने में सफलता मिलेगी। अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। उत्साह और प्रसन्नता के समाचार प्राप्त होंगे।

Kumbha (Aquarius)
जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव हानि हो सकती है। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है।

Meena (Pisces)
परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आज वेबसीरीज और मनोरञ्जन के सन्साधनों में समय बीत सकता है। तकनीकी सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.