25 अप्रैल 2024, गुरुवार का राशिफल
April 25, 2024

Mesha (Aries)
घर की साज-सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
Vrishabha (Taurus)
जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निवारण होगा। बेवजह की बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा।
Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम के समय आप मनोरञ्जन में बितायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है।
Karka (Cancer)
नवीन कार्य योजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये।
Simha (Leo)
आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। धन को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे।
Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में आलस्य का अनुभव करेंगे। नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दिन भर की थकान दूर होगी। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें।
Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी।
Vrishchika (Scorpio)
अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियन्त्रित करने का प्रयास करें। बिना माँगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।
Dhanu (Sagittarius)
पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।
Makara (Capricorn)
जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी। अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्म सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
जॉब में आपको बदलाव के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह हो सकती है।
Meena (Pisces)
आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवहारिक बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया कार्य करने से आपको बचना चाहिये।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











