24 मई 2024, शुक्रवार का राशिफल

May 24, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज का दिन आपके लिये तनाव भरा हो सकता है। सेहत को लेकर की गयी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। यदि आवश्यक न हो तो कोई बड़ा निर्णय आज न लें। भाई-बहन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। अपनी रुचि के विषय का गहराई से अध्ययन कर सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
आज का दिन काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों का व्यवहार आपके लिये काफी सहयोगात्मक रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन सी हो सकती है। आपको अपनी कमजोरियों को पहचानने और उसे दूर करने का काम करना चाहिये।

Mithuna (Gemini)
पुराना ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सन्तान के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। नाक, कान या गले में इन्फेक्शन की सम्भावना हो सकती है।

Karka (Cancer)
आपको कार्यक्षेत्र में नये मित्र मिल सकते हैं। सर्विस प्रदाता सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये आज दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑनलाइन ठगों से सावधान रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा देर तक बैठकर करने वाले कार्यों को आज टालना उत्तम रहेगा।

Simha (Leo)
आप कई दिनों से जिस अवसर की तलाश में थे, वह आपको मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। समाज की बुराइयों को लेकर आप कुछ रुष्ट हो सकते हैं। किन्तु आपको किसी से विरोध नहीं लेना चाहिये। मौसम में बदलाव के कारण कुछ जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।

Kanya (Virgo)
आज आपकी प्रवृत्ति कुछ नया सीखने की हो सकती है। अपनी पुरानी किताबों की तरफ बढ़ सकते हैं। अचानक पुराने मित्रों से मिलने का अवसर बन सकता है। यात्रा के दौरान आप कुछ असहज रहेंगे। साइबर ठगों की चपेट में आ सकते हैं। इन्टरनेट का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

Tula (Libra)
अचानक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। लोग आपके प्रशन्सक बन सकते हैं। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एकान्त में अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आज आप जिन लोगों की मदद करेंगे, वही आपको बुरा-भला सुना सकते हैं। मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर बनाकर रखें। छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

Dhanu (Sagittarius)
बड़बोलेपन के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। आज आप कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। आप जितने सम्मान के पात्र हैं, उतना सम्मान लोग आपको नहीं दे रहे हैं। इसीलिये आपको धैर्यवान होकर परिस्थितियों का अवलोकन करना चाहिये। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी पूर्वक करें।

Makara (Capricorn)
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें। सम्पत्ति विवादों के परिणाम आपके पक्ष में आयेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

Kumbha (Aquarius)
यदि आप किसी बैठक या साक्षात्कार में सम्मिलित हो रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। कारोबार के उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अधिकारी वर्ग के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन कुछ अशान्त हो सकता है। सन्तान की प्रगति से माता-पिता उत्साहित रहेंगे।

Meena (Pisces)
आज आप अपने शौकों की पूर्ति में लगे रहेंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। हालाँकि, इससे आप कुछ नाराज भी हो सकते हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। व्यवसाय में धन हानि हो सकती है। इसीलिये आज आपको काफी सावधान रहना चाहिये।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.