24 जून 2025, मंगलवार का राशिफल
June 23, 2025

मेष राशि
आज आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आप कोई नई योजना की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने कोई निवेश किया था, तो आपको लाभ होगा। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर सदस्यों के साथ मिल बैठकर बातचीत करेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपनी माताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशियां लेकर आने वाला है। मान-सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आपका कोई प्रिय मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन का भी काम शुरू कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको बिजनेस में भी कोई अच्छी सफलता मिलने से आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक रिश्ता में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपके लिए सिर दर्द बना हुआ था, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स में लगे रहेंगे। किसी नए घर मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको मिल सकता है।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से ताजगी लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी समस्या के उभरने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान आपसे किसी चीज को फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपका मन किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। आपके कुछ खर्च आपकी टेंशन को बढ़ा सकते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं की पुर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन आप अपनी इनकम को ध्यान में रख कर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। संतान के करियर में आज अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपने बिजनेस में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। धन को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखें और यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने सभी कामों का आसानी से निपटाने की कोशिश करेंगे। काम को लेकर आपको यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी कोई बात घर के बाहर किसी को बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वास्थ्य स्वार्थ समझ सकते हैं।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी संतान आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते है। आप यदि किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो वहां से आपको बुलावा आ सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो आप उसे निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको उनकी भावनाओं पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











