24 जून 2024, सोमवार का राशिफल
June 24, 2024

Mesha (Aries)
आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। सभी काम आराम से किन्तु व्यवस्थित रीति से करेंगे। विदेश में जॉब के इच्छुक लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरु करने के लिये दिन शानदार रहेगा।
Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में लोग आपकी कमी निकालने का प्रयास सकते हैं, किन्तु आपको निष्ठापूर्वक अपने काम में ध्यान देना चाहिये। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। शाम के समय प्रियजनों के साथ समय बितायेंगे। अधिकारी वर्ग के प्रति मन में दुराभाव न रखें।
Mithuna (Gemini)
आज घर पर आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। ज्यादा तला-भुना और जन्क फूड खाने से बचें। ध्यान और योग आपको काफी लाभ पहुँचायेगा।
Karka (Cancer)
आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा।
Simha (Leo)
कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों से उचित सहायता मिलेगी। आप अपनी कार्यशैली सुधार सकते हैं। नयी नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता महसूस होगी। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है।
Kanya (Virgo)
कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। सन्तान को लेकर आप को कुछ परेशान होना पड़ सकता है। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
Tula (Libra)
जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी। मानसिक तनाव के कारण आपको अपने लक्ष्य में स्थिरचित्त होने में कुछ कठिनाई महसूस होगी। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकते हैं। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है।
Vrishchika (Scorpio)
कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को बातचीत द्वारा सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नये मित्र बनेंगे। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।
Dhanu (Sagittarius)
वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये सोच समझकर ही बात करें। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार माँग सकते हैं।
Makara (Capricorn)
नयी परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। अपने भविष्य को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
Kumbha (Aquarius)
आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस कर सकते हैं। किसी को भी आज कोई वादा न करें, वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। किसी पुराने घटनाक्रम को लेकर मन अशान्त रहेगा।
Meena (Pisces)
आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। व्यापार में आपकी आय बढ़ सकती है। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। शत्रुओं के षड्यन्त्र विफल होंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











