

Mesha (Aries)
आपकी सकारात्मक सोच लोगों के ऊपर विशिष्ट छाप छोड़ेगी। सहयोगी आपको बड़ा सहयोग देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार दिया जा सकता है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी। गुरुजनों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
बाहरी लोग आपके निजी मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में कोई काम जल्द पूरा करना पड़ेगा। शाम को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों को लेकर परेशानी होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के लिये लोग ताना दे सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
पारिवारिक जीवन में आनन्द की अनुभूति करेंगे। सम्पत्ति में निवेश करना शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे।
Karka (Cancer)
आज घर में मेहमान आ सकते हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। विदेश जाने के अवसर बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।
Simha (Leo)
आज आप मनोरञ्जन में समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सभी कार्य समय पर होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे।
Kanya (Virgo)
ऑफिस में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। बनते कार्यों में रुकावटें आने से ज्यादा भागादौड़ी करनी पड़ेगी। पुरानी नकारात्मक बातों के उभरने से मन व्यथित हो सकता है। सन्तान के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य आज कुछ परेशानी भरा हो सकता है।
Tula (Libra)
आज पूरा दिन शान्ति से बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शानदार रहने वाला है। नये प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी अवश्य रखें। नया वस्त्र और आभूषण खरीदने में धन खर्च होगा।
Vrishchika (Scorpio)
यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे हल्के में न लें। अविवाहितों के विवाह तय होने में देरी हो सकती है। परिजनों के साथ आज महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। भावुक होकर आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं।
Dhanu (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। रिश्तों में मधुरता आने से आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में काम के मूड में कम रहेंगे। नये व्यावसायिक अनुबन्ध करने से पहले थोड़ी सावधानी रखनी जरूरी है। युवा दोस्तों के साथ पार्टी करने का विचार बना सकते हैं।
Makara (Capricorn)
आज आप घर पर रहना ज्यादा पसन्द करेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। जॉब में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। बॉस इस समय आपके काम पर खास प्रसन्न नहीं हैं। इसीलिये ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपके अधिकारी नाराज हों। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
Kumbha (Aquarius)
व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपने प्रेमी को कुछ उपहार देकर दिल की बात कहना चाह रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के व्यवहार से आप काफी आनन्द और गर्व की अनुभूति करेंगे।
Meena (Pisces)
आप अपनी समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। युवाओं को अपने करियर को लेकर थोड़े कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता के अनुरूप प्रदर्शन करने में कठिनाई होगी। खाँसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। रिश्तेदार आपकी अवहेलना कर सकते हैं।
