23 मई 2024, गुरुवार का राशिफल
May 23, 2024

Mesha (Aries)
आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का बाहुल्य हो सकता है। शंकालु स्वभाव के कारण आप अच्छे लोगों की अनदेखी कर सकते हैं। नया काम शुरू करने से परेशानियाँ बढ़ेंगी। किसी पुरानी घटना को लेकर दु:ख हो सकता है।
Vrishabha (Taurus)
वैवाहिक जीवन में आनन्द का भाव बढ़ेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा मिलेगी। लोग आपके विचारों से काफी प्रभावित रहेगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। उच्च स्तरीय लोग भी आपके सामने काफी कमजोर दिखेंगे।
Mithuna (Gemini)
पेट में इन्फेक्शन की सम्भावना बन सकती है। खानपान की शुद्धता का ध्यान रखें। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। इसीलिये आपको आज काफी सावधान रहना होगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद उभरने की आशंका है। जॉब में आप दबाव के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Karka (Cancer)
आज बच्चों को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं। बच्चों को अच्छी संगत में रखें। ऐसे लोगों से स्वयं को दूर रखें जो आपको तनाव देते हैं। गैस और अपच की शिकायत हो सकती है। किसी को वचन देने से बचें क्योंकि आपके कार्य अचानक रुक सकते हैं।
Simha (Leo)
विपरीत परिस्थितियों के बीच आप आज काफी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से लाभ होगा। निर्माण कार्य से जुड़े प्रोजेक्ट्स में बड़ी चुनौती देखने को मिल सकती है। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। माता की सेहत का चिन्ता हो सकती है। घर में कुछ बदलाव करवा सकते हैं।
Kanya (Virgo)
पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम आपको लाभ प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों की कुछ चिन्ता रहेगी। उच्च अधिकारियों पर ज्यादा निर्भरता न रखें। तकनीकी का प्रयोग आपको सम्भलकर करना चाहिये।
Tula (Libra)
आज आप धन निवेश करने का विचार बना सकते हैं। लेकिन आपको धन निवेश करने से पूर्व किसी विशेषज्ञ व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिये। परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। लेकिन ज्यादा दिखावे के व्यवहार से बचें। अपने स्वजनों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें।
Vrishchika (Scorpio)
स्थिर सम्पत्ति में निवेश की योजना बना सकते हैं। नया व्यवसाय या कोई नयी जॉब की शुरुआत का विचार बनायेंगे। यदि घर बदलना चाह रहे हैं तो थोड़ा अच्छी तरह से देख-परखकर ही घर बदलें। आप अपने मित्रों की मदद कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आप विजयी होंगे। जिन विषयों को लेकर आप स्वयं को उपयुक्त नहीं समझ रहे हैं उस विषय पर प्रतिक्रिया न दें।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप काफी अशान्त हो सकते हैं। लोगों के ऊपर सीधा भरोसा करने से बचें। शिक्षा और रोजगार में रुकावट जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी आपके ऊपर कुपित हो सकते हैं। कुछ ऐसे कार्य भी करने पड़ सकते हैं जो शायद आपके मनोनुकूल न हों। यदि किसी यात्रा पर हैं तो अपने सामान की सुरक्षा सावधानी पूर्वक करें।
Makara (Capricorn)
आज आपके परिजन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धन की परिस्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। बच्चों को लेकर मन प्रफुल्लित रहेगा। लोग आपकी खुलकर प्रशन्सा करेंगे। पड़ोसियों के साथ किसी विवाद का निपटारा हो सकता है। जो लोग आपसे रूठे हुये थे वे भी आपके पक्ष में आ सकते हैं।
Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किन्तु आप उसका सामना बहुत अच्छी तरह से करेंगे। आप आज मित्रों के साथ काफी समय बिता सकते हैं। राजनीति सम्बन्धी चर्चाओं का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी से आपको काफी अच्छी सलाह मिल सकती है। अपनी कमजोरियों को किसी से भी साझा न करें।
Meena (Pisces)
आज आप कुछ अव्यावहारिक निर्णय ले सकते हैं। इसके कारण आपकी आलोचना भी हो सकती है। वाहन में कुछ खराबी हो सकती है। किसी के प्रति दुर्भावनापूर्ण विचार न रखें। आज आपको धार्मिक ग्रन्थों से काफी मदद मिल सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











