23 फरवरी 2025, रविवार का राशिफल
February 22, 2025

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए किसी दूसरी जगह अप्लाई करेंगे, तो वहां से आपको बुलावा सकता है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा सम्मान मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी के किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। माता जी को आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आपको किसी काम में सोच समझकर धन लगाना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलना होगा। घूमने फिरने का दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति से सोच समझकर मदद लेनी होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हे कंट्रोल करने की कोशिश अवश्य करेंगे। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों में चल रहे लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सरकारी कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको किसी सरकारी काम में अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके मन में ऊर्जा अधिक रहेगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको परिवार में बड़े सदस्यों से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी वापस आ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नई जमीन को खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन खुश होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी पुराने परिचित से मिलकर खुशी होगी। आपके दीर्धकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। एक साथ आपको कई काम हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर अपने किसी परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह दूर हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपको अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी विरोधी के बातों में आने से बचना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आपका कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी इनकम को बढ़ाने के नए-नए अवसर लेकर आएगा। रोजगार के लिए परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य को लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपके परिवार में पारिवारिक रिश्तों में एकाग्रता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











