23 जून 2024, रविवार का राशिफल
June 23, 2024

Mesha (Aries)
छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर सक्रिय हो सकते हैं। आज आप सामयिक विषयों पर चर्चाओं में शामिल रहेंगे तथा लोगों के सामने आप एक परिपक्व व्यक्ति के रूप में सामने आयेंगे। आज आप रुके हुये कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
Vrishabha (Taurus)
अनावश्यक धन खर्च होने से आप थोड़े नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिये दिन अच्छा नहीं है। पुराना अनुभव आपके लिये हितकारी होगा। मधुमेह रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
Mithuna (Gemini)
आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करेंगे। आपकी समस्त योजनायें सफल होंगी। व्यापार में भी अपेक्षित प्रगति देखने को मिलेगी। मन में कई दिनों से जो शंका थी, उसका आज समाधान हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
Karka (Cancer)
आज आपको घुटनों में पीड़ा हो सकती है। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। आपको सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिये। परिवार में आपका प्रभाव मजबूत होगा।
Simha (Leo)
नये सम्बन्ध बनने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से कई दिनों बाद मिलने का अवसर मिलेगा। प्रेम विवाह के विषय में परिवार से सहमति ले सकते हैं। घर का माहौल शान्त रहेगा। उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है।
Kanya (Virgo)
व्यापार में सफलता मिलेगी। चलते हुये कार्यों में बाधायें आ सकती हैं। प्रियजनों का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। घर-बाहर तनाव होने की आशंका है। दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें।
Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। विरोधी अपने षड्यन्त्र में विफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशन्सा करेंगे। आपके नये मित्र बन सकते हैं। मन काफी शान्त रहेगा और आपकी ऊर्जा बढ़ेगी। आप नया काम शुरू कर सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
परिजनों का व्यवहार आपको अशान्त कर सकता है। सहकर्मियों पर विश्वास कम होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। लोगों से बहुत अपेक्षायें न रखें। आपकी कार्यशैली में सुधार देखने को मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिये दिन उत्तम नहीं है।
Dhanu (Sagittarius)
नया कार्य शुरू करने के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी नयी पॉलिसी में निवेश करने की योजना पर काम कर सकते हैं।
Makara (Capricorn)
अधीनस्थ लोगों पर ज्यादा निर्भरता न रखें। दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत काफी नरम रहने वाली है। दिनभर कोई न कोई परेशानी भरा माहौल रहेगा। शाम के समय किसी प्रियजन से चर्चा कर मन शान्त होगा।
Kumbha (Aquarius)
आपका आत्मबल और ऊर्जा स्तर बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। नये व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेमी जन को मनाने के लिये कोई उपहार देने का विचार कर सकते हैं।
Meena (Pisces)
आज कार्यों में ज्यादा व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी आपसे अतिरिक्त देखभाल की अपेक्षा रखेगा। भूमि-भवन से जुड़े मामले अटक सकते हैं। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। घर के माहौल को शान्त रखने की कोशिश करें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











