23 अगस्त 2024, शुक्रवार का राशिफल
August 22, 2024

मेष राशि (Mesh Rashi Ka Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन व्यवसाय में कोई नुकसान लेकर आने वाला है.
मौसम के बदलते मिजाज से आपको बचकर रहने के सलाह दी जाती है.
आपको किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा. आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी.
आप अपने मित्र से कोई कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर आपको अपने सीनियरों से बातचीत करनी पड़ सकती है.
आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है.
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Ka Rashifal)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है.
घूमने करने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.
आप किसी खास योजना में धन लगा सकते हैं.
आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी के साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है.
आपके घर कोई मेहमान आने की संभावना है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे.
मिथुन राशि (Mithun Rashi Ka Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है.
आप यदि कहीं घूमने जाएं, तो वह अपने गिनती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और अपने किसी काम को लेकर अपने भाईयों से बातचीत कर सकते हैं.
पारिवारिक बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
आपका कोई काम पूरा होने में आपको समस्या आएगी.
आप किसी विरोधी की बातों में ना आए.
आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. जीवनसाथी से आपकी खटपट रहेगी.
कर्क राशि (Kark Rashi Ka Rashifal)
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिला-जुला रहने वाला है.
आपके कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.
आपको अपनी तरक्की की राह मे आ रही बढ़ाओ को दूर करने की आवश्यकता है.
संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी.
आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं.
सिंह राशि (Singh Rashi Ka Rashifal)
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर होने रहने वाला है.
मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा. यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी.
आपको वाहनों का प्रयोग संभलकर करना होगा.
आप किसी से अपने मन की बात शेयर ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा.
आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है.
आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी.
कन्या राशि (Kanya Rashi Ka Rashifal)
कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है.
आपको काम अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे.
आपको अपने जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं.
आपको पार्टनरशिप में कोई जानकारी मिल सकती है.
परिवार में किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद का निपटारा होगा.
आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा.
आप व्यवसाय में यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी.
तुला राशि (Tula Rashi Ka Rashifal)
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है.
आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे.
आपके मन में शांति रहेगी. आप किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे.
आपको किसी रुके हुए धन को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है.
आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. कोई कानूनी मामला आपका सुलझेगा, जिसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी.
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi Ka Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा.
शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
आपके बिजनेस की योजनाएं भी फलीभूत होंगी और आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.
जीवनसाथी को अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा.
माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.
धनु राशि (Dhanu Rashi Ka Rashifal)
धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा.
आपने यदि किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डाला, तो उसमें कार्य क्षेत्र में आपको कोई परिवर्तन करना नुकसान देगा.
यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे मिलाने में भी आपको समस्या हो सकती है.
आप कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें.
विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है.
मकर राशि (Makar Rashi Ka Rashifal)
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है.
किसी कानूनी मामले में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं.
आपको अपने कामों में कुछ उलझने आएंगी, जिन्हें आपको दूर करने की आवश्यकता है.
आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं.
आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको परेशान करेगा.
आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. आपको संतान से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा.
कुंभ राशि (Kumbh Rashi Ka Rashifal)
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिला-जुला रहने वाला है.
व्यवसाय संबंधित कोई डील फाइनल हो सकती है.
ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी.
जीवनसाथी को अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल होगा.
आपके मन में संतान के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है.
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा.
मीन राशि (Meena Rashi Ka Rashifal)
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.
आपको अपने रुके हुए कामों की सुध-बुध लेनी होगी.
आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.
आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आप अपनी इन्कम के सोर्स को बढ़ाने में लगे रहेंगे.
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है.
परिवार में चल रहे मतभेदों को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें.
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











