

Mesha (Aries)
कारोबार में बदलाव का विचार कर सकते हैं। सोच-विचार कर के ही कोई निर्णय लें। अफवाहों के आधार पर राय न बनायें। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोग आपकी बातों का विरोध करेंगे।
Vrishabha (Taurus)
सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव होने की सम्भावना है। अपनी व्यवहार-कुशलता से अटके हुये कार्य निपटा लेंगे। पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। नये प्रेम प्रसंग पल्लवित हो सकते हैं। घर के माहौल से काफी प्रसन्न रहेंगे।
Mithuna (Gemini)
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहने वाला है। परिवार का माहौल अच्छा और सन्तोषजनक रहेगा। घर में किसी निर्माण कार्य की रूपरेखा बन सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों से पहले माता-पिता की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी।
Karka (Cancer)
आज काफी ऊर्जावान रहने वाले हैं। रुके हुये कार्य सहजता से पूरे होंगे। जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के लोगों के मध्य सद्भाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के रवैये से काफी प्रसन्न रहेंगे। मनोरञ्जन में काफी रुचि लेंगे।
Simha (Leo)
सम्पत्ति से जुड़े विवाद उपज सकते हैं। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। रोजगार को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। बीमारियों में धन खर्च होगा।
Kanya (Virgo)
उच्चाधिकारी से आपकी काफी प्रशन्सा होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
Tula (Libra)
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। यात्रा सुगम और बाधारहित रहेगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
Vrishchika (Scorpio)
पुराने प्रयास आज लाभ देंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। व्यस्तता पूर्ण दिन बीतेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक विचारों से प्रभावित रहेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से अभिभूत रहेंगे। काम को लेकर भागदौड़ रहेगी।
Dhanu (Sagittarius)
आज दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। मन में बेवजह की चिन्ता हो सकती है। कुसंगति से दूर रहें वरना आपको हानि हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी शानदार रहने वाला है।
Makara (Capricorn)
जीवनसाथी से गिले-शिकवे को दूर करने के लिये दिन अनुकूल है। व्यापार को लेकर कुछ विशेष योजना बना सकते हैं। आपको समाज में काफी सम्मान मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नकारात्मक मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
Kumbha (Aquarius)
आपकी स्थिति आज काफी मजबूत रहेगी। पुराने रोग समाप्त होंगे। काम पर आपका ध्यान बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।
Meena (Pisces)
प्रेमी जन के प्रति आकर्षित रहेंगे। सन्तान की उन्नति होने से प्रफुल्लित रहेंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। सम्पर्क लाभकारी साबित होंगे। जल्दबाज़ी करने से काम बिगड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर्स से साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
