Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

22 नवंबर, बुधवार का राशिफल

November 22, 2023

Mesha (Aries)
आज आपको थकान महसूस होगी। इसीलिये आराम पर्याप्त मात्रा में लें। नींद पूरी न लेने के कारण अपच की समस्या हो सकती है। मन की बातें दूसरों से शेयर न करें। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। अपने मित्रों पर अविश्वास न करें।

Vrishabha (Taurus)
आय के नये स्रोत निर्मित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से राय लेना आपके लिये हितकर रहेगा। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। लव रिलेशनशिप में प्रगाढ़ता आयेगी।

Mithuna (Gemini)
आप अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। आयात-निर्यात से आपको लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग सम्बन्धी गतिविधियों से धन लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

Karka (Cancer)
धन की कमी के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। अधिकारियों के साथ तनाव दूर होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। कोई पेन्डिंग डील आज आपके सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी।

Simha (Leo)
आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। अपने लक्ष्य से विचलित हो सकते हैं। इसीलिये आज सिर्फ अपने काम पर ही फोकस बनाये रखें। दूसरे कार्यों में दिमाग न लगायें। कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें।

Kanya (Virgo)
राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी आयेगी। परिवार का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। घर में मित्रगण का आगमन हो सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। किसी मांगलिक उत्सव की योजना बनायेंगे।

Tula (Libra)
अपने काम को लेकर फोकस करेंगे। सन्तान की समस्याओं का समाधान होगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। प्रेम सम्बन्धों में नयी ऊर्जा का संचार होगा। उच्च अधिकारी आपसे सन्तुष्ट रहेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
आपको नयी-नयी बातें जानने को मिलेंगी। सन्तान को लेकर तनाव दूर होगा। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। आज का काम कल पर न टालें। मित्रों के साथ खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। करियर को लेकर दिन काफी अच्छा रहेगा। घर की आवश्यकताओं के बोझ में दबे रहेंगे। लोग आपके साथ होने का दिखावा कर सकते हैं। इसीलिये अपना मत प्रकट करने में सावधानी रखें।

Makara (Capricorn)
कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। भाई-बन्धुओं के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनन्द लेंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

Kumbha (Aquarius)
आज का दिन थोड़ा तनावग्रस्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में खर्चों के कारण थोड़ी खिट-पिट हो सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपका अपमान हो। कुछ जरूरी कार्य अटक सकते हैं। कारोबार में अनुबन्ध होने की सम्भावना है।

Meena (Pisces)
आपकी जीवनशैली व्यवस्थित रहेगी। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा।

HomeForecast🛒CartSupport