

Mesha (Aries)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में लाभ हो सकता है। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी से उलझने के बजाय शान्तिपूर्वक मामलों को हल करें। परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।
Vrishabha (Taurus)
आप समय का सार्थक प्रयोग अपने लाभ के लिये कर पायेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेकर नया काम शुरू करें। ऑफिस में आपके प्रमोशन की चर्चा चल सकती है। घर में प्रियजनों का आगमन हो सकता है। टीमवर्क के कारण सभी काम तरीके से पूर्ण हो जायेंगे।
Mithuna (Gemini)
किसी नकारात्मक विचार के कारण आपका मन खराब हो सकता है। आज दोपहर में सिर में दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है। आज कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बितायें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में मुश्किल आयेगी। बजट को ध्यान में रखते हुये ही धन निवेश करें।
Karka (Cancer)
नया स्टार्टअप शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसकी योजना आज बना सकते हैं। आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण का बड़ा हाथ रहेगा। दोस्तों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपको आशावादी बने रहना चाहिये। घर के इन्टीरियर में कुछ सुधार कर सकते हैं। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।
Simha (Leo)
परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। उत्तम कार्यशैली के कारण आपको सफलता मिलेगी। धन सम्बन्धित मामलों के लिये दिन अच्छा है। अविवाहित लड़कियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।
Kanya (Virgo)
आज पूरा दिन आनन्द में व्यतीत होगा। बच्चों को लेकर आपकी चिन्ता दूर होगी। अधिकारी आपको ताने मार सकते हैं। सोच-समझकर ही आपको निर्णय लेना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। खर्चों के मुक़ाबले आपकी आय ज्यादा रहेगी।
Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती है। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। मन लगाकर सभी काम करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में गुस्से के कारण नुकसान हो सकता है।
Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपका नियन्त्रण रहेगा। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। मन लगाकर के अपना काम करें। साझेदारी वाले व्यापार में धन लाभ होगा। घर का वातावरण काफी सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे।
Dhanu (Sagittarius)
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके मित्र आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। अपनी बातों को दूसरों के ऊपर न थोपें। खनन और निर्माण कार्यों से जुड़े कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न करें। खोई हुयी वस्तु आपको वापस मिल सकती है।
Makara (Capricorn)
आज कोई पुराना विवाद दूर होगा। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर तरोताजा महसूस करेंगे। बनते कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर सम्भावना बन रही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी रखनी चाहिये।
Kumbha (Aquarius)
आलस्य के कारण आपके काम बाधित हो सकते हैं। करियर में अस्थिरता रहेगी। कटु भाषा बोलने के कारण लोग आपसे नाराज रहेंगे। विधिक मामलों में छोटी-छोटी गलतियों के कारण परेशानी होगी। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे।
Meena (Pisces)
सरकारी काम थोड़े प्रयासों से पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे शिक्षा और खेलकूद दोनों में ही सन्तुलन बनाकर रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को जॉब प्रपोज़ल मिल सकते हैं।
