22 सितम्बर 2024, रविवार का राशिफल
September 21, 2024

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और किसी को धन उधार ना दें, क्योंकि आपके उस धन के फंसने की पूरी संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई लड़ाई-झगड़ा हो, तो आप उसमें अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें, क्योंकि आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी।
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को लेकर नई-नई योजनाएं बनाएंगे। आपके आस-पडोस में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आपको उनके कुछ जरूरी टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों को लेकर कुछ चिंता रहने की संभावना है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आने वाला है। नौकरी से जुड़े लोगों के मामले सुलझेंगे। व्यापार में आपको किसी को कोई गुप्त जानकारी नहीं देनी है। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में ही हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें उसके लिए पछतावा होगा। भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के सदस्यों में आज बंटवारे को लेकर कुछ खटपट रह सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के सहयोगी उनकी किसी काम को लेकर आलोचना कर सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की बातो को इग्नोर करना होगा। यदि आप किसी काम को शुरुआत करें, तो उसे पूरा करके ही करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप अपनी माताजी से मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके मन में कामों को लेकर उथल-पुथल रहेगी। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपने यदि छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान नहीं दिया, तो आपके हाथ से कुछ अच्छे अवसर निकल सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। यदि आपको किसी काम को लेकर उलझनें चल रही है, तो आप उसमें आगे ना बढ़ें। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप समय निकलेंगे। आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी कंपनी से ऑफर आने की संभावना है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उस काम को ना करें। आपको बिजनेस के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में धन लगा रहे लोगों को अपने कामों में कुछ कठिनाइयां होगी। आप अपने घर किसी धार्मिक पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी कला- कौशल से आज अपने अधिकारियों को खुश करेंगे।आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी से समझौते को लेकर बहुत ही सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जो आपको खुशी देगी। आपके पिताजी से आपकी कोई कहासुनी हो सकती है। व्यापार में आपका डूबा हुआ धन आपको इस सप्ताह मिलने की संभावना है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के मामले में बेवजह पड़ने से बचना होगा। आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। किसी नए काम को लेकर आप योजना बना सकते हैं। आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों से आप कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों से बातचीत करते समय आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी नए काम को लेकर योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको बिजनेस में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











