22 मई 2024, बुधवार का राशिफल
May 22, 2024

Mesha (Aries)
आज आप बहुत कुछ एक साथ करना चाहेंगे। इसके कारण आप सम्भवतः वह कार्य न कर पायें जिसका आपने लक्ष्य निर्धारित किया है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अच्छे मित्रों से मिलना हो सकता है। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। परिजनों की आवश्यकताओं को अनदेखा न करें।
Vrishabha (Taurus)
आज आप काफी आक्रामक हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा बदलाव करने से आपको बचना चाहिये। दूसरों के मामलों में आप ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। नया रोजगार शुरू करने की योजना बनाने के लिये दिन शुभ है। गुप्त शत्रुओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनशैली काफी अच्छी रहेगी।
Mithuna (Gemini)
प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन अच्छा नहीं है। भविष्य को लेकर लम्बी-चौड़ी योजना न बनायें। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के ऊपर अति विश्वास करना उचित नहीं होगा। बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें।
Karka (Cancer)
परिजनों के लिये आप महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप दिखावे में ज्यादा धन खर्च न करें। जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से हानि हो सकती है। जिन जातकों को स्वास्थ्य की समस्या है उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। पैतृक व्यवसाय में आप कुछ सुधार करने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से ज्यादा अपेक्षा भाव न रखें।
Simha (Leo)
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आज यात्राओं के लिये काफी अनुकूल दिन है। व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुके हुये कार्यों में अचानक प्रगति से होने से उत्साहित रहेंगे। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना है।
Kanya (Virgo)
आज लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित हो सकते हैं। इसीलिये आज आपको काफी सम्भल कर लोगों से व्यवहार करना चाहिये। धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामन्जस्य में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।
Tula (Libra)
आय के नये विकल्पों पर आप काम शुरू कर सकते हैं। बौद्धिक लोगों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। ऐसे किसी भी कार्य की तरफ प्रवृत्त न हो जो आपको भविष्य में नुकसान पहुँचाये। गूढ़ रहस्यात्मक विषयों पर आप कुछ शोध कार्य जैसा कर सकते हैं। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को तनाव हो सकता है
Vrishchika (Scorpio)
आज आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ असन्तोष जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान बाहर का भोजन करने से बचें। व्यापार में कुछ बड़े बदलाव करने से आपको बचना चाहिये। धन ज्यादा खर्च होने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
उधार दिया हुआ धन वापस लौटने के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ बड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्दियों पर भारी पड़ने वाले हैं। लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। यात्राओं से लाभ होगा। दिनचर्या काफी व्यस्त हो सकती है।
Makara (Capricorn)
आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुक रहेंगे। जॉब में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। यदि आप अपने काम के लिये किसी सहयोगी पार्टनर को जोड़ना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। नयी योजनाओं की शुरुआत आप कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
लोगों के बीच में आपके विषय में काफी चर्चा हो सकती है। फिल्म और साहित्य से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नये हैं तो आपको आज कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने आप विश्वास बनाये रखना चाहिये। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। दैवीय शक्तियों के प्रति मन में आस्था बढ़ेगी।
Meena (Pisces)
आज का दिन आपके लिये तनावपूर्ण हो सकता है। अपनी रहस्य की बातों को गोपनीय रखें। किसी भी बात पर एकदम से प्रतिक्रिया न दें। आपके द्वारा की हुयी गलतियों पर गौर करें और तुरन्त उसे दूर कर लें। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने की सम्भावना कम है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











