22 जून 2024, शनिवार का राशिफल

June 22, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
किसी आवश्यक काम को लेकर आपको धन उधार लेना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ उलझन सी रहेगी। प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बाहर का भोजन करने से बचें वरना स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती है। अपने गुरुजनों से विवाद न करें।

Vrishabha (Taurus)
पिताजी की सेहत को लेकर थोड़े सावधान रहें। खर्च बढ़ने के कारण आप आवश्यक कार्यों पर कम ध्यान दे सकते हैं। हालाँकि आपको आज काफी विचारवान होने की आवश्यकता है। घर के सभी सदस्यों से मिलजुल कर रहें। व्यवसाय को लेकर आपके मन में चिन्ता हो सकती है।

Mithuna (Gemini)
पुराने लोन को आज चुकता कर सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये समय काफी अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। घर के रखरखाव आदि में आप काफी ध्यान देंगे।

Karka (Cancer)
आपकी क्षमताओं की लोग प्रशन्सा करेंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव की भावना रहेगी। घर के जरूरी कायों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

Simha (Leo)
परिवार की समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। नयी योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों में आपको पड़ने से बचना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का अनादर कर सकते हैं।

Kanya (Virgo)
व्यापार में आपको कठिन परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा। कारोबार में आपके सम्बन्धों में सुधार आयेगा। विरोधियों से आपकी सीधी टक्कर हो सकती है। वकीलों का समाज में नाम होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त हो सकते हैं। आज आपको शान्त होकर विचार करना चाहिये।

Tula (Libra)
नयी सम्पत्ति लेने का सोच सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध मधुर बनाकर रखें। आप किसी कठिन डील को अपने पक्ष में ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

Vrishchika (Scorpio)
आज आप मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। भविष्य को लेकर कुछ आशंकित हो सकते हैं। अति उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। घर में लोगों के साथ अनबन हो सकती है। आपको शान्त होकर अपना काम करना चाहिये। थोक व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा।

Dhanu (Sagittarius)
आप व्यापार में लाभ बढ़ाने के तरीकों पर काम करेंगे। व्यापार में धन लाभ होने से आपके ऊपर से आर्थिक दबाव कम होगा। सहकर्मियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर व मजबूत रहेंगे। उच्च शिक्षा में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है।

Makara (Capricorn)
किसी से भी अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। लोग आपकी असफलता का मज़ाक उड़ा सकते हैं। कारोबार में तकनीकी मामलों के कारण कुछ अड़चनें आ सकती हैं। यात्राओं को टालना फिलहाल आपके लिये हितकर होगा। वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा। क्रोध और तनाव से आपको बचना चाहिये।

Kumbha (Aquarius)
आज आपके घर कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। आप उनसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। टेक्सटाइल के कारोबार से जुड़े लोगों का व्यापार बढ़ेगा। बौद्धिक लोगों की संगत में रहना उत्तम होगा। उधार में दिया हुआ धन आज वापस मिल सकता है।

Meena (Pisces)
आप लोगों को अपने पक्ष में ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशन्सा करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना का विकास होगा। शाम के समय किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। सम्पत्ति से जुड़े मामले सुलझने की सम्भावना बन रही है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.