23 अप्रैल 2024, मंगलवार का राशिफल
April 23, 2024

Mesha (Aries)
आपकी कार्यशैली में काफी बदलाव आयेगा। घर और कार्यक्षेत्र में खुशियों का माहौल रहने वाला है। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होगी। बड़े-बुजुर्ग आपका उत्साहवर्धन करेंगे।
Vrishabha (Taurus)
मनमौजी स्वभाव के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लोगों की आर्थिक मदद के लिये आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज चुका दें। व्यस्तता के बावजूद घर को पर्याप्त समय देंगे।
Mithuna (Gemini)
प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। विशिष्ट और रचनात्मक प्रकृति की विधाओं में आप रुचि लेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में आपका मान बढ़ेगा। आज सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की चेष्टा कर सकते हैं।
Karka (Cancer)
आज आप अपने काम के बजाय दूसरों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। हालाँकि, इससे आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। माता की सलाह लेना हितकर होगा। अचानक आये खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद दोबारा उभरने की आशंका है।
Simha (Leo)
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
Kanya (Virgo)
महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। धन की कमी दूर होगी। कुटुम्ब जनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर में बच्चों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रखें।
Tula (Libra)
अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। विरोधी आपके सामने काफी कमजोर होते प्रतीत हो रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
आज आपका पूरा दिन कल्पनाओं में बर्बाद हो सकता है। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। परिवार में थोड़ी खींचतान हो सकती है। अपने जल्दबाजी वाले स्वभाव पर नियन्त्रण लायें। वरना व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। मन में किसी अभाव के कारण विचलन रहेगा।
Dhanu (Sagittarius)
आपके द्वारा लिये गये निर्णय सटीक सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना को बनाने के लिये आज का दिन बेहद शुभ है। गृह कलह से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशन्सा होगी। मित्रों के साथ किसी समारोह में मुलाकात हो सकती है।
Makara (Capricorn)
प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होगी। परिवार में सब आपकी प्रशन्सा करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित होना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
Kumbha (Aquarius)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कई दिनों से काम का तनाव आज दूर होगा। आप लोगों को अपने अनुकूल करने में सफल रहेंगे। लेकिन किसी भी स्थिति में अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। आज आपको नयी जानकारियाँ मिलेंगी। बेरोजगार लोग यदि जॉब के लिये इन्टरव्यू देते हैं तो उसमें सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है।
Meena (Pisces)
यदि आप लोन के लिये आवेदन करना चाहते हैं तो आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है। लोग आपको सही सलाह भी नहीं दे रहे हैं। इसीलिये इस समय शान्त होकर परिस्थितियों का स्वतः मूल्याङ्कन करना चाहिये। परिवार के विवाह योग्य सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। हृदय रोगी आज तनाव वाले कारणों से स्वयं को दूर रखें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











