21 मई 2025, बुधवार का राशिफल
May 20, 2025

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने रिश्तो में समानता लाने की कोशिश करनी होगी। आपको कोई काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा, जिससे आपके रक्त संबंधी रिश्तों में भी मजबूती आएगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपने बिना सोचे समझे धन का लेनदेन किया, तो इससे आपका धन फंसने की संभावना है। शेयर मार्केट में भी आप बहुत ही सोच विचार करके ध्यान लगाएं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आप अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में काफी मेहनत करेंगे।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी पूजा-पाठ के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढे़गी। संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थियों की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद में फरोख्त की योजना बना रहे थे, उसमें भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह उलझनें से बचना होगा और आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, लेकिन टीम वर्क के जरिए काम करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को कल पर ना टालें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। डिजाइनिंग से जुड़ें लोगों को कोई अच्छा मौका मिलेगा। आप अपने व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कुछ नए लोगों से मिलना जुलना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपुर्ण रहने वाला है। आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आप बेवजह बातों को लेकर क्रोध न करें। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे, तो किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अनुभवों से लाभ मिलेगा। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें और यदि आप काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते थे, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा। संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप तुरंत अपने व्यवसाय में लगाएं। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप उसे यदि नजरअंदाज करेंगे, तो ही वह बढे़गी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों से काफी खुश रहेंगे और आपके प्रमोशन की बात भी पक्की हो सकती है।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी समय निकालेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











