21 मई 2024, मंगलवार का राशिफल
May 21, 2024

Mesha (Aries)
आज आपका मन कुछ विचलित सा हो सकता है। आपके सामने व्यवसाय को लेकर अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उसके बावजूद आप उनसे ज्यादा सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। यदि नौकरी कर रहे हैं तो व्यापार की इच्छा होगी। आज आपको अधीर होने से बचना चाहिये। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
Vrishabha (Taurus)
व्यवसाय में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। किन्तु आज आप किसी भी तरह के लोन आदि लेने वाली गतिविधि से स्वयं को दूर रखें। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के बाद उत्तम परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके दिमाग में व्यवसाय को लेकर नये-नये विचार आयेंगे। नया कार्य शुरू करने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। आपको लोग आश्वासन देंगे लेकिन आपकी मदद से पीछे हटेंगे। प्रेमी जन से किसी तरह का झूठ न बोलें।
Karka (Cancer)
आप अपनी कार्यशैली से असन्तुष्ट हो सकते हैं। ऐसा कोई कार्य न करें जिसके परिणाम भविष्य में खराब होंगे। जिनके प्रति आप श्रद्धा भाव रखते हैं, वे आपको गलत सलाह दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन को समय अवश्य दें। अधिकारियों के बीच अपनी छवि का ध्यान रखें।
Simha (Leo)
आज आप लोगों के बीच काफी सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में कुछ बड़ा धन निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं। आप कई तरह के उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपको ऐसे कार्यों से बचना चाहिये जिसके बारे में आपके पास कम जानकारी है।
Kanya (Virgo)
आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन की कमी से कुछ काम रुक सकते हैं। जो लोग किराये पर रहते हैं, वे आज अपने लिये घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सावधान रहें।
Tula (Libra)
आज आप काफी समझदारी से समस्याओं को सुलझाते रहेंगे। किसी विद्वान व्यक्ति से आपका सम्पर्क हो सकता है। नयी जॉब के आवेदन के लिये समय उत्तम है। व्यवसाय में आप बदलाव करने को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के ऊपर आपका प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ सकता है। आज आप लोगों की मदद काफी सोच-समझकर ही करें।
Vrishchika (Scorpio)
आज कुछ लोग आपका समय बर्बाद करेंगे। यदि लोग आपसे उधार माँगने की अपेक्षा रख रहे हैं तो आपको उन्हें मना कर देना चाहिये। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। मन पुरानी बातों को लेकर अशान्त रहेगा। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित हैं तो आज आपको कुछ सावधान रहना चाहिये। चिकित्सीय कार्यों में धन खर्च होगा।
Dhanu (Sagittarius)
विवाह सम्बन्धी चर्चाओं के लिये आज का दिन शुभ है। सम्पत्ति को लेकर विवादों को आप अपने पक्ष में कर लेंगे। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। किसी सामाजिक सभा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।
Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आप अपनी गलतियों का मूल्याङ्कन करें। इससे आप काफी सारी समस्याओं को सुलझा सकेंगे। सहकर्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहेगे। राजनेताओं के लिये आज का दिन शुभ है। प्रेमी जन को विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं।
Kumbha (Aquarius)
कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। आज आपको अपने दस्तावेजों को काफी सम्भाल कर रखना चाहिये। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। आज बड़ी आर्थिक गतिविधियों के लिये दिन शुभ नहीं है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।
Meena (Pisces)
आज आपको काफी शान्त रहना चाहिये। तभी आप परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले पायेंगे। आपको ऐसे अवसर मिलेंगे जहाँ आपको दो में से किसी एक को चुनना होगा। नया कारोबार शुरू करने से पहले अपने शुभचिन्तकों से विमर्श कर लें। किन्तु अपनी कमजोरियों को किसी से भी साझा न करें। अनैतिक व्यवहार वाले लोगों की संगत से दूरी बनाकर रखें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











