21 जून 2024, शुक्रवार का राशिफल

June 21, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य शुरू नहीं करना चाहिये। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ अपने लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी में नियन्त्रण रखना होगा। ई-मेल और अन्य दस्तावेजों पर सावधानी पूर्वक जाँचकर ही प्रतिक्रिया दें।

Vrishabha (Taurus)
व्यापार में कुछ नवाचारी प्रयोग कर सकते हैं। स्वजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर सचेत रहें।

Mithuna (Gemini)
व्यवसाय में आपको क्लाइन्ट्स के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है। अनावश्यक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। आपके बौद्धिक गुणों की प्रशन्सा होगी। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध लोगों की भावनायें भड़का सकते हैं।

Karka (Cancer)
आपको आज किसी को वचन नहीं देना चाहिये। सम्पत्ति के विक्रय की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है।

Simha (Leo)
कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियन्त्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में दान दक्षिणा कर सकते हैं। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से दिन कुछ खट्टा-मीठा सा रहेगा। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

Kanya (Virgo)
आज आपके सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से होंगे। मित्रों के साथ कहीं दूर की यात्रा का विचार बनायेंगे। मनोरञ्जन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखें। खान-पान की आदतों में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं।

Tula (Libra)
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें। अपने काम में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशन्सा करेंगे। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों का दिन शुभ रहेगा। व्यवहार कुशलता के कारण आप कुछ उलझे हुये मामलों को सुलझा सकते हैं। उधार के लेन-देन में आपको लाभ मिलेगा। प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

Dhanu (Sagittarius)
जॉब और व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। त्वरित निर्णय आज आपको नहीं लेने चाहिये। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ सम्वादहीनता की स्थिति पनप सकती है।

Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच काफी उत्तम समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल रखेगा।

Kumbha (Aquarius)
आज दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा, किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। घर में टेलीविज़न और फोन पर व्यस्त रहेंगे।

Meena (Pisces)
आपके रुके हुये कार्य आज सम्पन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में सौम्यता परिवार में विशेष सम्मान की दिलायेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करने का विचार बनायेंगे।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.